Hockey Match ka Aankhon dekha Haal “हॉकी मैच का आँखों देखा हाल” Complete Hindi Essay, Nibandh for Class 8, 9, 10, 12 and Graduation and other classes.
हॉकी मैच का आँखों देखा हाल
Hockey Match ka Aankhon dekha Haal
पिछले महीने मैंने हॉकी का एक मैच देखा। यह ण्ठण्ड स्कूल और खालसा बोएज़ स्कूल के बीच खेला गया। यह S.B.M. स्कूल के खेल के मैदान पर खेला गया।
दोनों टीमें मैदान पर शाम को 3 बजे पहुँच गईं। खिलाड़ी तैयार हो गए। उन्होंने अपने कपड़े पहने और खेलने के लिए तैयार हो गए। रैफरी ने सीटी बजाई। दोनों टीमों का एक दूसरी से परिचय कराया गया। दोनों टीमों के प्रशंसक बड़ी गिनती में मौजूद थे।
दिशा के लिए किए गए टॉस के बाद दोनों टीमों ने अपना-अपना स्थान लिया। मैच 3.30 बजे शुरु हुआ। खालसा टीम के खिलाड़ी गेंद एक दूसरे की तरफ फेंक रहे थे। शुरुआत कुछ ढीली थी। जल्दी गेंद फेंकना तेज़ हो गया। S.B.M. के खिलाड़ियों ने अच्छी तरह उसे संभाला।
उनके Center half ने Left out को अच्छा पास दिया। वह तेज़ी से गेंद लेकर भागा और उसे Khalsa Boys टीम की D में धकेल दिया। Centre forward आगे भागा, गेंद को अपने काबू में लिया और उसे गोल में फेंक दिया। यह बहुत बढ़िया गोल था। रैफरी ने सीटी बजाई।
एक बार फिर गेंद केन्द्र में रख दी गई और मैच शुरु हुआ। S.B.M. के सभी प्रशंसक खुशी से चीखे, तालियाँ बजाई और खुशी से कूदने लगे।
एक बार फिर गेंद ने दिशा बदली। खालसा बोएज़ और जोश से खेलने लगे। मध्यावकाश से थोड़ा पहले उन्हें पैनलटी कार्नर मिला। इसे शानदार गोल में बदल दिया गया। अब दोनों टीमें बराबर थीं। तब मध्यावकाश के लिए लम्बी सीटी बजी। दोनों टीमें बाहर आ गई। खिलाड़ियों ने दूसरी टीम से आगे आने के लिए भविष्य योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने पेप्सी भी पी। कुछ ने नींबू का पानी पिया।
दूसरा अर्ध शुरू हुआ। दोनों टीमों ने किनारे बदल लिए थे। खालसा स्कूल अच्छा खेला। इस बार उन्होंने प्रतिद्वन्दों से बढ़िया खेलते हुए दूसरा गोल दागा। S.B.M. के खिलाड़ियों ने गोल बराबर करने का पूरा प्रयत्न किया। गोल करने के कई प्रयत्न किए गए किन्तु हर बार गोलची उनका बचाव करता रहा। मैच खत्म होने के कुछ क्षण पहले S.B.M. को एक पनैल्टी कार्नर मिला। इसे अच्छी तरह खेला गया किन्तु गोलची ने एक बार फिर गेंद गोल में जाने से बचा ली। जल्दी अन्तिम सीटी बजी। खालसा टीम ने मैच जीत लिया था। यह एक बढ़िया मैच था। दोनों टीमों ने ईमानदारी से खेल खेला। परन्तु बेहतर टीम जीत गई थी।