Home » Languages » Hindi (Sr. Secondary) » Hindi Essay on “Aadarsh Nagrik” , ”एक आदर्श नागरिक” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

Hindi Essay on “Aadarsh Nagrik” , ”एक आदर्श नागरिक” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

एक आदर्श नागरिक

An Ideal Citizen

एक देश को महान् सोने द्वारा नहीं बनाया जा सकता, बल्कि इसे महान् बनाते हैं इसके नागरिक। एक आदर्श नागरिक अपने देश की ताकत तथा धरोहर होता है। वह हर तरह से आदर्शवादी होता है। उसकी सबसे पहली पसंद देश के लिए उसका प्रेम होता है। वह देश के प्रति अपनी रुचि बाकी सब कामों से ऊपर रखता है। वह अपने देश के लिए किसी भी प्रकार का बलिदान देने के लिए तैयार रहता है।

एक आदर्श नागरिक कानून का पालन करने वाला होता है। वह अपने अधिकारों तथा कर्तव्यों की पूर्ण जानकारी रखता है। वह अपना चरित्र साफ रखता है तथा अपने सभी टैक्स समय पर देता है। वह सामाजिक बुराइयों से नफरत करता है। वह इन बुराइयों को दूर करने में सरकार की सहायता करता है। वह देश की इज्जत बनाए रखता है।

एक आदर्श नागरिक जीवन में सच्चाई का मार्ग अपनाता है। वह कभी आदमी तथा औरत में भेद-भाव नहीं करता। ऊँचे-नीचे तथा अमीर-गरीब उसकी नज़र में एक समान हात हैं। वह कभी धर्म या भाषा के नाम पर लड़ाई नहीं करता। वह इंसानी भाईचारे तथा सबके मालिक उस ईश्वर पर विश्वास रखता है। उसके भीतर बहुत अधिक सहनशक्ति होती है। उसके जीवन का लक्ष्य जियो और जीने दो होता है।

एक आदर्श नागरिक महान् इंसान होता है। वह संकीर्ण सोच नहीं रखता। उसका उद्देश्य मानवता का सधार करना होता है। उसको इस बात की जानकारी होती है कि व्यक्ति के जावन म कष्ट आते रहते हैं। वह अपना अधिकतर समय तथा पैसे दूसरों के दुःख दूर करने व्यतीत करता है। वह बिना किसी स्वार्थ के मानवता की सेवा करता है। उसके लिए मानवता की सेवा ईश्वर की सेवा के बराबर होती है। हमारे देश को इस प्रकार के आदर्श नागरिकों की आवश्यकता होती है।

About

The main objective of this website is to provide quality study material to all students (from 1st to 12th class of any board) irrespective of their background as our motto is “Education for Everyone”. It is also a very good platform for teachers who want to share their valuable knowledge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *