Home » Languages » Hindi (Sr. Secondary) » Hindi Essay, Paragraph, Speech on “Hamara Rashtradhwaj Tiranga”, “हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा” Complete Essay for Class 9, 10, 12 Students.

Hindi Essay, Paragraph, Speech on “Hamara Rashtradhwaj Tiranga”, “हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा” Complete Essay for Class 9, 10, 12 Students.

हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

Hamara Rashtradhwaj Tiranga

Hindi-Essay-Hindi-Nibandh-Hindi

राष्ट्रीय ध्वज किसी भी राष्ट्र की स्वतंत्रता तथा सत्ता का प्रतीक होता है। सभी देशों का अपना एक राष्ट्रीय ध्वज होता है। भारत का भी अपना राष्ट्रीय ध्वज है। इसे तिरंगा कहा जाता है। इसमें तीन रंगों की पट्टियाँ हैं-केसरिया, सफेद तथा हरी। इन पट्टियों के अपने सांकेतिक अर्थ हैं। केसरिया पट्टी त्याग की निशानी है। सफेद पट्टी शुद्धता तथा हरी पट्टी उन्नति एवं खुशहाली की प्रतीक है। झंडे के मध्य में एक चक्र भी है। इसे ‘अशोक चक्र’ कहते हैं। इस चक्र में चौबीस तीलियाँ होती हैं। यह चक्र प्रगति का प्रतीक है। इस प्रकार लहराता हुआ तिरंगा हमें शुद्धता, खुशहाली, त्याग, बलिदान तथा शांति का संदेश देता है। यह हमारे देश के गौरव का प्रतीक है। यह देश की जनता का प्रतिनिधित्व करता है।

तिरंगा हमें आज़ादी के संघर्ष की याद दिलाता है। ब्रिटिश सरकार के ‘यूनियन जैक’ को हटाकर तिरंगा फहराने के लिए हज़ारों लोगों ने बलिदान दिया। आजादी से पूर्व तिरंगे का स्वरूप थोड़ा बदला हुआ था। आजादी मिलने के बाद भारतीय नेताओं ने इसके वर्तमान रूप में इसे राष्ट्रीय ध्वज स्वीकार किया। तिरंगा हमारी शान का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि देश की रक्षा और त्याग के लिए हमें सदैव तैयार रहना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले पर भारत के प्रधानमंत्री जब तिरंगा फहराते हैं. तो मन में देश-प्रेम की लहर दौड़ जाती है। उसी प्रकार जब गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं, तो मन को शांति मिलती है और अपने देश पर गर्व होता है। तिरंगा भारत की आत्मा है। तिरंगा को जिला मुख्यालय, अदालतों तथा अनेक सरकारी भवनों पर लहराता हुआ देखा जा सकता है। देश के सभी लोगों को इसका सम्मान करना चाहिए।

About

The main objective of this website is to provide quality study material to all students (from 1st to 12th class of any board) irrespective of their background as our motto is “Education for Everyone”. It is also a very good platform for teachers who want to share their valuable knowledge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *