Home » Languages » Hindi (Sr. Secondary) » Hindi Essay/Paragraph/Speech on “Christopher Columbus” , ”क्रिस्टोफर कोलम्बस” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

Hindi Essay/Paragraph/Speech on “Christopher Columbus” , ”क्रिस्टोफर कोलम्बस” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

क्रिस्टोफर कोलम्बस

Christopher Columbus

 

इटली: महान यूरोपीय समुद्रयात्री

जन्म : 1451 मृत्यु : 1506

 

उत्तरी अमरीका को खोजने का श्रेय कोलंबस और उसके साथियों को जाता है। दिलचस्प तथ्य यह है कि कोलंबस चला था ‘इंडिया’ (भारत) खोजने, परंतु मार्ग भटक जाने से वह पहंच गया रेड इंडियनों के देश अमरीका में।

जिनोआ (इटली) के क्रिस्टोफर कोलंबस का जन्म सन् 1451 में हुआ था। वह चौदह . वर्ष की उम्र में मल्लाह बना। उसे बचपन से ही समुद्री यात्राओं की कल्पना का रोमांच हर्षित करता था। सन् 1476-77 तक उसने आइसलैंड व इंग्लैंड की यात्राएं की और लिस्बन (पर्तगाल) चला गया। वहीं उसका विवाह हुआ।

कोलंबस काफी समय से एटलांटिक महासागर पार कर एशिया आने के सपने देख रहा था। अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए उसने पुर्तगाल एवं इंग्लैंड से मदद लेनी चाही। परंतु इसमें उसे सफलता नहीं मिली। आखिरकार स्पेन की साम्राज्ञी ईसाबेला ने उसकी योजना को पसंद किया और उसे सहायता दी। उससे कहा गया कि वह जो नये प्रदेश खोजेगा, उसे वहां का गवर्नर बनाया जाएगा तथा उसे प्राप्त धनराशि का दसवां भाग भी दिया जाएगा।

3 अगस्त, 1492 को कोलंबस सौ जहाजियों के साथ खोज के लिए स्पेन से रवाना हुआ। कई दिनों तक समुद्र में भटकने के बाद उनका जहाज वेस्टइंडीज के बहामा द्वीप (उ. अमरीका) पहुंचा। यह 12 अक्टूबर की बात है।

सन् 1498 में वह अपने तीसरे अभियान पर निकला और सन् 1502 में उसने अपनी चौथी यात्रा की। इस बार वह पनामा द्वीप तक पहुंचा। अपनी इन यात्राओं में उसने कई द्वीपों को खोजा तथा कई प्रदेशों को देखा। उसके अभियानों से यूरोप से उत्तरी अमरीका पहुंचने का मार्ग सुगम हुआ।

20 मई, 1506 को कोलंबस का स्वास्थ्य बिगड़ जाने से देहांत हो गया।

About

The main objective of this website is to provide quality study material to all students (from 1st to 12th class of any board) irrespective of their background as our motto is “Education for Everyone”. It is also a very good platform for teachers who want to share their valuable knowledge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *