Hindi Essay, Paragraph on “भारत के राष्ट्रीय पर्व”, “Bharat ke Rashtriya Parv” 200 words Complete Essay for Students of Class 9, 10 and 12 Exam.
भारत के राष्ट्रीय पर्व
Bharat ke Rashtriya Parv
पर्व और उनके प्रारूप
राष्ट्रीय पर्व मनाने का ढंग
संदेश
पर्व किसी खास उद्देश्य को लेकर मनाए जाते हैं। भारत पर्वो का देश है क्योंकि यहाँ अनेक धर्म प्रचलित हैं। धार्मिक व सामाजिक पर्वो का संबंध एक सीमित समुदाय या क्षेत्र से होता है। राष्ट्रीय पर्व राष्ट्र की सीमा में रहने वाले हर व्यक्ति, जाति, धर्म से संबंधित होते हैं। इन्हें मनाने में सरकार का भी पूर्ण योगदान होता है। राष्ट्रीय पर्वो की नींव किसी ऐसी तिथि पर पड़ती है जिस दिन देश के लिए महान कार्य हुआ हो। हमारे देश में मुख्य तीन तिथियाँ ऐसी हैं जो राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाई जाती हैं। ये हैं-पंद्रह अगस्त, दो अक्तूबर, छब्बीस जनवरी। पंद्रह अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत को वर्षों की गुलामी से आजादी मिली थी। इस दिन लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रध्वजारोहण, भाषण व परेड की सलामी आदि प्रमुख कार्यक्रम होते हैं। 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी का जन्मदिन मनाया जाता है। गांधी जी ने जीवनपर्यंत अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया तथा भारत को आज़ाद करवाया। उन्होंने संपूर्ण भारत में एकता का भाव जागृत किया। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था तथा भारत अपने लिए हर निर्णय कर सकता था। ये राष्ट्रीय पर्व देश को जगाने के लिए मनाए जाते हैं।