Home » Languages » Hindi (Sr. Secondary) » Hindi Essay on “The Best Season of The Year” , ”वर्ष की सबसे अच्छी ऋतु” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

Hindi Essay on “The Best Season of The Year” , ”वर्ष की सबसे अच्छी ऋतु” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

वर्ष की सबसे अच्छी ऋतु

The Best Season of The Year

एक वर्ष में मुख्यतः चार ऋतुएँ होती हैं। ये हैं बसंत, गर्मी, सर्दी तथा वर्षा। सभी ऋतुओं में से बसंत की ऋतु सबसे अच्छी होती है। यह ऋतुओं की रानी कहलाती है। इस ऋतु में मौसम बहुत अच्छा होता है। यह ऋतु ताज़गी तथा खूबसूरती भरा होता है। कण-कण जीवन से भरा होता है। एक अध्ययन के अनुसार यह ऋतु सबसे बढ़िया मानी गई है।

गर्मी की ऋतु एक कष्टदायी ऋतु है। सूरज बहुत तेजी से चमकता है। इसकी गर्मी बहुत ही असहनीय होती है। धरती जल रही होती है तथा पेड़ों पर पत्ते सूख जाते हैं। पीले तथा सूखे पत्ते इधर-उधर फैले होते हैं। पक्षी अपने घोंसलों को छोड़कर कहीं दूसरी जगह पनाह लेते हैं। पंछियों का चहचहाना तथा पेड़ों का हिलना-डुलना सुनाई ही नहीं देता। इंसान भी उदास तथा सुस्त महसूस करता है। बिना बिजली के तो जीवन नर्क समान लगता है। कोई भी सूरज की गर्मी में बाहर जाना पसन्द नहीं करता। कई लोग तो सूरज की जलन का शिकार हो जाते हैं।

गर्मी की तरह सर्दी के भी कुछ नुकसान हैं। इस ऋतु में ठंडी हवाएं चलती हैं। वातावरण ठंडा हो जाता है। किसी का भी रजाई से बाहर निकलने को मन नहीं करता। गर्म रहने के लिए अधिक से अधिक गर्म कपड़े पहनने पड़ते हैं। एक गरीब व्यक्ति अधिक ऐसा सब नहीं खरीद सकता। जिन लोगों के पास घर नहीं हैं वे खुले में सोते हैं। वे सड़क के किनारे पर बैठकर आग जलाकर खुद को गर्म रखते हैं।

बारिश की ऋतु तो बहुत बुरी होती है। सड़कें तथा गलियां पानी से भरी होती हैं। कई बार अधिक वर्षा से बाढ़ भी आ जाती है। फसलें खराब हो जाती हैं। घर भी टूट जाते हैं। कई कीट-पतंगे तथा मच्छर परेशान करते हैं। इस समय भी गरीब लोग अधिक परेशानी का सामना करते हैं।

आखिरकार हम बसंत ऋतु तक पहुंचते हैं। यह सबसे बढ़िया ऋतु होती है। इस ऋतु में वातावरण बहुत अच्छा तथा लुभावना होता है। प्रकृति अपने चरम पर होती है। हर तरफ हरियाली होती है। फूल खिलते हैं तथा फल पकते हैं। पक्षी चहचहाते हैं तथा पेड़ लहराते हैं। हर किसी के दिल में गीत गुनगुनाए जाते हैं।

About

The main objective of this website is to provide quality study material to all students (from 1st to 12th class of any board) irrespective of their background as our motto is “Education for Everyone”. It is also a very good platform for teachers who want to share their valuable knowledge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *