Home » Languages » Hindi (Sr. Secondary) » Hindi Essay on “Aatankwad ka Khatra” , ”आतंकवाद का खतरा” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

Hindi Essay on “Aatankwad ka Khatra” , ”आतंकवाद का खतरा” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

आतंकवाद का खतरा

Aatankwad ka Khatra

आतंकवाद एक राजनीतिक जंग है। जब एक संस्था अपनी मांगे पूरी करने में असमर्थ हो जाती है तो वे गुस्से से भर जाती है। बातचीत द्वारा वे हल निकालने में विश्वास नहीं रखते। वे शांति एव अहिंसा को छोड़ कर हिंसा की राह पर चल पड़ते हैं। वे चाहते हैं कि शीघ्रता से उनके हक में फैसले हों।

संस्था के सदस्य वार्तालाप से नहीं बल्कि बल से फैसले करने लगते हैं। आतंकवाद के कई प्रकार है। जैसे कि अपहरण,विध्वंस,कत्ल,लूटट-पाट,पटरी से उतारना आदि। आंतकवादियों को कानून का कोई डर नहीं होता। वे मौत से भी नहीं डरते। उन्हें महान् से महान् व्यक्ति की कोई कद्र नहीं होती। उन्हें मानवता से प्रेम नहीं। उन्हें पीड़ितों से कोई हमदर्दी नहीं होती। वे कुलीन भावनाओं से वंचित होते हैं। वे इंसान के रूप में शैतान होते हैं।

आतंकवादी मासूम लोगों को मार देते हैं। वे धार्मिक स्थलों के पास बम धमाके कर देते हैं। वे विभिन्न संप्रदाय के लोगों में नफरत की भावनाएं जगाने का प्रयास करते हैं। रेलगाड़ियों को पटरी से उतार देते हैं। वे बसों का अपहरण कर यात्रियों को निर्दयता से मार डालते हैं। वे आदमी, औरतों और बच्चों का अपहरण कर बड़ी-बड़ी फिरौतियां मांगते  हैं। वे हवाई जहाजों का अपहरण कर के लोगों की ज़िन्दगियों को खतरे में डाल देते है।

आतंकवाद को हर कीमत पर रोकना आवश्यक है। इसके लिए लोगों की राय लेनी चाहिए। सभी शांति पसन्द देशों को इसके विरुद्ध लड़ाई लड़नी चाहिए। यह केवल एक तक सीमित नहीं है बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर फैला हुआ है। कोई भी देश जो आतंकवाद को बढ़ावा दे उसे अकेला छोड़ देना चाहिए। उनके प्रति कोई भी दया न रहे। आतंकवाद बहुत तेजी से फैल रहा है। जितनी जल्दी हम इसे खत्म करें, उतना ही मानवता के लिए अच्छा है।

About

The main objective of this website is to provide quality study material to all students (from 1st to 12th class of any board) irrespective of their background as our motto is “Education for Everyone”. It is also a very good platform for teachers who want to share their valuable knowledge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *