Hindi Letter “Asurakshit Hoti Ja Rahi Rail Yatra par Rail mantri ko Patra”, “असुरक्षित होती जा रही रेलयात्रा पर रेलमंत्री को पत्र ”
असुरक्षित होती जा रही रेलयात्रा पर रेलमंत्री को पत्र
परीक्षा भवन
दिनांक….
सेवा में,
रेल मंत्री,
भारत सरकार,
नई दिल्ली।
विषय : असुरक्षित होती जा रही रेलयात्रा
महोदय,
मैं आपका ध्यान रेल यात्रा की ओर दिलाना चाहता हूँ। कुछ सालों से यह असुरक्षित होती जा रही है। एक ओर आए दिन रेल दुर्घटनाएँ घट रही हैं जिनसे सैकड़ों लोगों की जान जा रही हैं दूसरी ओर राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान हो रहा है। रेल दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है। यही नहीं, रेल के डिब्बों में भी यात्री सुरक्षित नहीं हैं। अपराधी तत्त्व यात्रियों से मारधाड़ कर सामान छीन कर भाग खड़ा होता है। कुछ दिन पूर्व कालिंदी एक्सप्रेस में स्लीपर कोच में अपराधियों ने यात्रियों से न केवल बदसलकी की बल्कि उनमें से दो यात्रियों को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। यात्रियों को बहला-फुसलाकर कर लूटने की घटनाएँ भी आम होती जा रही हैं। आला हजरत एक्सप्रेस में बरेली से यात्रा कर रही एक महिला के साथ टिकट निरीक्षक ने ही बलात्कार कर लिया। अपराधियों के द्वारा इस तरह की घटनाएँ तो आए दिन अंजाम दी जा रही हैं। आपसे अनुरोध है कि रेल दुर्घटनाएँ रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएँ और प्रत्येक कोच में रेलवे पुलिस की संख्या बढ़ाई जाए।
भवदीय,
रजनी पराशर,
मुल्तानी डांडा पहाड़गंज,
नई दिल्ली।