Hindi Essay/Paragraph/Speech on “Diana Charles” , ”डायना चार्ल्स” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.
डायना चार्ल्स
Diana Charles
ब्रिटेन : ‘प्रिंसेज परफेक्ट’
डायना स्पेसर चार्ल्स वर्तमान में ब्रिटिश राजकुमार चार्ल्स की पत्नी और ब्रिटेन की होने वाली महारानी हैं। उन्होंने बीसवीं सदी की उन महिलाओं में स्थान पाया है, जिन्हें कछ अलग हो ख्याति प्राप्त हुई। जैसे जैकलिन केनेडी, क्रिस्टीना ओनासिस आदि।
डायना स्पेंसर अर्ल ऑफ स्पेंसर की पुत्री हैं, जो अपना संबंध अतीत के ब्रिटिश राज परिवार से जोड़ते हैं। स्वयूँ डायना भी वैभवशाली वातावरण के बीच रहकर युवा हुई और एक नर्सरी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने लगी। तभी सन् 1977 में उसकी भेंट प्रिंस चार्ल्स से हुई। यहीं से दोनों का बहुचर्चित रोमांस प्रारंभ हुआ। इससे खबरों की दुनिया को एक नया मसाला मिल गया। नित प्रति नए-नए पहलू उजागर होने लगे, किंतु जुलाई, 1981 में दोनों के विवाह के साथ ही समस्त अटकलों का अंत हो गया। उनके राजसी विवाह समारोह में दुनिया भर के गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। सेंट पाल केथैल से बकिंघम पैलेस तक के उनके विवाह समारोह को टी.वी. के माध्यम से करोड़ों लोगों ने देखा। यह इतिहास के चंद अभूतपूर्व शान-शौकत वाले विवाह समारोहों में माना जाता है।
डायना चार्ल्स आज ब्रिटेन की ही नहीं, बल्कि विश्व की चहेती नारियों में से एक हैं। अपनी सुंदरता, शालीनता और आकर्षक परिधानों के कारण उन्हें बहुत लोकप्रियता मिली है। वह सामाजिक कार्यों में भी सदैव आगे रहती हैं। उनका निजी और सामाजिक जीवन सभी प्रकार के विवादों से दूर रहा है। उनकी इन्हीं विशेषताओं के कारण उन्हें अब ‘प्रिंसेज परफेक्ट’ कहा जाने लगा है। वह जिस देश में जाती हैं. वहां फोटोग्राफरों से तो उन्हें मुक्ति मिलती ही नहीं है।