Home » Languages » Hindi (Sr. Secondary) » Mera Priya Shahar “मेरा प्रिय शहर” Complete Hindi Essay, Nibandh for Class 8, 9, 10, 12 and Graduation and other classes.

Mera Priya Shahar “मेरा प्रिय शहर” Complete Hindi Essay, Nibandh for Class 8, 9, 10, 12 and Graduation and other classes.

मेरा शहर

मैं दिल्ली में रहता हूँ। यह महानगर है। यह पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली, दो हिस्सों में बंटा है। नई दिल्ली भारत की राजधानी है।

यह यमुना नदी के किनारे पर बसा हुआ है। यह आकर्षण का केन्द्र है। भारत के विभिन्न हिस्सों से लोग यहाँ घूमने आते हैं। विश्व के दूसरे देशों से भी लोग इसे देखने आते हैं। भारत के सभी प्रान्तों के लोग यहाँ पर रहते हैं। यह छोटा भारत है।

यहाँ बहुत-सी ऐतिहासिक इमारतें जैसे लाल किला, कुतुब मीनार, जन्तर-मन्तर, हुमायूँ का मकबरा है और भी देखने योग्य स्थान हैं। वे हैं- जामा मस्जिद, बिरला मन्दिर, लोटस टैम्पल, संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और दिल्ली चिड़ियाघर।

यहाँ बहुत से अस्पताल, क्लिनिक, विद्यालय और महाविद्यालय हैं। यह विद्या का केन्द्र है। इस में तीन विश्वविद्यालय हैं। इस में मैडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज भी हैं। इसमें तीन रेलवे जन्कशन और तीन अन्तर्राज्यीय बस स्टैण्ड हैं।

यह व्यापार और उद्योग का भी केन्द्र है। सदर बाज़ार, करोल बाग और चाँदनी चौक बहुत महत्त्वपूर्ण हैं। ओखला, उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है। क्नॉट प्लेस देखने योग्य स्थान है। यह शहर का केन्द्र स्थान है। हमारे देश का सर्वोच्च न्यायालय भी यही है।

दिल्ली में जरुरत से अधिक भीड़ है। प्रदूषण अपनी चरम सीमा पर है। दिल्ली की सड़कों पर अधिक-से-अधिक वाहन चलते हैं। प्रदूषण रोकने के लिए कुछ कदम उठाने चाहिए। यह सेहत के लिए नुकसानदायक है। दिल्ली का सबसे मशहूर अस्पताल AIIMS है। यह दक्षिण दिल्ली में है। पिछले समय में कई राज्यों की राजधानी रह चुका है। यह हमारे देश का दिल है। मुझे यह पसंद है।

 

About

The main objective of this website is to provide quality study material to all students (from 1st to 12th class of any board) irrespective of their background as our motto is “Education for Everyone”. It is also a very good platform for teachers who want to share their valuable knowledge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *