Hindi Short Story “Buri Sangati se Akele Rehna Bhala”, “बुरी संगति से अकेले रहना भला” Hindi Laghu Katha for Class 9, Class 10 and Class 12.
बुरी संगति से अकेले रहना भला
यह कहावत बुरी संगति के विरुद्ध है। इसका अर्थ यह है कि व्यक्ति का अकेले रहना अधिक अच्छा है बजाए कि वह बुरी संगति में रहे। एक अनार सौ बीमार वाली बात यही साबित करती है कि एक व्यक्ति यदि बुरा हो तो वह सभी को बुरा बना सकता है। बुरी संगति बुरी आदतों की तरह खतरनाक होती है। बुरी संगति केवल कुछ समय के लिए आनन्द प्रदान करती है। अच्छी संगति का महत्त्व धीरे-धीरे पता चलता है। बुरे लोगों से बचने के लिए हमें खद को उनके प्रति कठोर बनाना होगा तथा उनसे दूर रहना होगा। कुछ लोग कहते हैं कि बुरी संगति में रहकर व्यक्ति बुद्धिमान बनता है। इससे व्यक्ति को समझ आती है कि क्या करना गलत है तथा क्या करना सही। किन्तु हर व्यक्ति इस बात को नहीं अपना सकता। यह एक व्यक्ति का खुद के आदर्शों पर आत्मविश्वास कितना है इस पर निर्भर होता है। इसलिए ऐसा करने के लिए हमें बुरी संगति में रहते हुए भी अपनी अच्छाई नहीं छोड़नी चाहिए, जिस प्रकार कमल का फल कीचड़ में खिलता है।