Hindi Letter “Plastic ke upyog se hone wali hani ke sambandh me Sampadak ko patra”, “प्लास्टिक के उपयोग से होने वाली हानि के संबंध में पर्यावरण मंत्री को पत्र”
प्लास्टिक के उपयोग से होने वाली हानि के संबंध में पर्यावरण मंत्री को पत्र
परीक्षा भवन
दिनांक……
सेवा में,
पर्यावरण मंत्री
भारत सरकार
नई दिल्ली
विषय : प्लास्टिक के उपयोग से होने वाली हानि के संबंध में
महोदय!
आप से यह छिपा नहीं है कि प्लास्टिक का उपयोग दैनिक जीवन में आज कल बहुत अधिक बढ़ गया है। दैनिक उपयोग में काम आने वाली लगभग हर चीज़ प्लास्टिक की बन रही है। जैसे बाल्टी, मग, टब, ग्लास, पानी की बोतलें, पेय पदार्थ में काम आने वाले छोटे पॉकेट आदि। यही नहीं, बिजली के पाइप, चप्पलें, आदि भी इसी धातु की बन रही हैं। इसका सबसे दुखद पहल यह है कि इन वस्तुओं का जीवन से जब उपयोग समाप्त हो जाता है तो इसे यों ही सड़कों-चोराहों पर लगे गंदगी के ढेर पर दिया जाता है। प्लास्टिक की थैलियों की तो भरमार है। बाजार से आप कुछ भी लेने जाएँ, प्लास्टिक की थैली थमा दी जाती है। देश की राष्ट्रीय पशु गाय अगर प्लास्टिक की थैली चबा जाती है तो मर जाती है। आपसे अनुरोध है कि इसके प्रयोग पर सकाल पाबंदी लगाई जाए, साथ ही कडे दंड की व्यवस्था की जाए।
भवदीय
माया अरोड़ा
फैजाबाद
उत्तर प्रदेश