Home » Languages » Hindi (Sr. Secondary) » Hindi Letter “Library mein Hindi ki Magazine mangwane hetu Principal ko patra”, “लाइब्रेरी में हिंदी की मैगजीन मँगवाने हेतु प्रधानाचार्य को पत्र” for Class 9, 10 and 12 Students.
Hindi Letter “Library mein Hindi ki Magazine mangwane hetu Principal ko patra”, “लाइब्रेरी में हिंदी की मैगजीन मँगवाने हेतु प्रधानाचार्य को पत्र” for Class 9, 10 and 12 Students.
लाइब्रेरी में हिंदी की मैगजीन मँगवाने हेतु प्रधानाचार्य को पत्र।
प्रधानाचार्य
क. ख. ग. विद्यालय
दिल्ली
विषय – लाइब्रेरी में हिंदी मैगजीन मँगवाने हेतु।
महोदय,
निवेदन है कि हमारे विद्यालय की लाइब्रेरी में ज्ञान-विज्ञान व खेल संबंधी हिंदी की मैगजीन का अभाव है। यहाँ अंग्रेजी में अनेक मैगजीन आती हैं, परंतु अधिकतर बच्चे अंग्रेजी नहीं समझते। हम चाहते हैं कि लाइब्रेरी में क्रिकेट सम्राट, प्रतियोगिता दर्पण, विज्ञान प्रगति, कादंबिनी आदि हिंदी की मैगजीन नियमित रूप से मँगवाई जाएँ, ताकि अधिक-से-अधिक विद्यार्थी ज्ञान ग्रहण कर सकें। आशा है कि आप हमारी यह मांग पूरी करेंगे।
धन्यवाद
भवदीय
क. ख. ग.
दिनांक 10.05.20……