Hindi Letter “Gaon me Pustkalaya ke Abhav ke Sandhabh me Jan Pratinidhi ko Patra”, “गाँव में पुस्तकालय के अभाव के संदर्भ में जन प्रतिनिधि को पत्र”
गाँव में पुस्तकालय के अभाव के संदर्भ में जन प्रतिनिधि को पत्र
परीक्षा भवन
दिनांक..
सेवा में,
विधायक
मुरादनगर विधान सभा क्षेत्र
मुरादनगर, गाजियाबाद
विषयः पुस्तकालय के अभाव के संदर्भ में
महोदय!
निवेदन यह है कि मुरादनगर सामुदायिक केन्द्र के निकट पिछले पच्चीस सालों से स्वामी श्रद्धानंद पुस्तकालय स्थित है। इस पुस्तकालय पुस्तकों की बरसों से खरीद नहीं हुई हैं। इसके स्थापना के समय बीस हजार पुस्तकें एक जनकल्याण संस्थान ने दान की थी, जतक नई पुस्तकों की खरीद नहीं हुई हैं। आपने मुरादनगर चौंक पर और पदाधिकारियों से निजी तौर पर मिलने पर आश्वासन दिया कि चुनाव के बाद इस पुस्तकालय की दयनीय दशा सुधारेंगें। आज तीन वर्ष हो गए हैं लेकिन इसकी स्थिति जस की तस है। आपसे निवेदन है कि विधान सभा क्षेत्र निधि से इस पुस्तकालय में पुस्तकें खरीदवाएँ।
धन्यावाद।
प्रवदीय
मुरादनगर नगर
सुधार समिति मरादनगर (गाजियाबाद)।