Hindi Letter “Apna Halchal batate hue Pita ko Patra”,”अपना हालचाल बताते हुए पिता को पत्र लिखें” Hindi Letter for Class 10, 12.
अपना हालचाल बताते हुए पिता को पत्र लिखें
Apna Halchal batate hue Pita ko Patra
4-2-771, रामनेट,
हैदराबाद-500001.
तिथि :07-11-2011
श्रद्धेय पिताजी,
सादर प्रणाम!
आपका स्नेह भरा पत्र मिला। माँ और परिवार के अन्य सदस्यों की कुशलता जानकर प्रसन्नता हुई। काफी दिनों से आप लोगों का कोई समाचार प्राप्त न होने के कारण मैं कुछ चिंतित था। पत्र पाकर सारी चिंताएँ दूर हो गई। इसी बीच मैंने कुशलता जानने के लिए आपको 2-3 पत्र लिखे थे, शायद आपको मिल गए होंगे। यहाँ सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है।
वार्षिक परीक्षा की तैयारी में लगा हूँ। गणित, हिन्दी और अंग्रेजी में तैयारी विशेष रूप से कर रहा हूँ। विश्वास है, अगामी परीक्षा में काफी अच्छे अंक मिलेंगे। जिससे आगे के वर्ग में नामांकन आसानी से हो जाए।
वैसे यहाँ बुआ के बच्चों से दोस्ती हो गई है। वे एक अच्छे विद्यार्थी हैं। हम सभी खेलने-पढ़ने के समय साथ रहते हैं। एक ही कक्षा में होने के कारण विषय मिल कर पढ़ते हैं। बुआ हमारा बढ़िया ख्याल रखती हैं। यहाँ का वातावरण भी काफी सुंदर है।
अगले माह स्कूल में 10 दिनों की छुट्टी मिल रही है। उसमें घर आने की इच्छा है। माँ और आप को बहुत याद करता हूँ। आपके चरणस्पर्श की बड़ी लालसा है। छोटी और मुन्नी को मेरा प्यार।
आपका स्नेहाकांक्षी पुत्र,
सोहम सहगल