Home » Languages » Hindi (Sr. Secondary) » Hindi Essay on “Vigyan Aur Hum”, “विज्ञान और हम” Complete Paragraph, Nibandh for Students

Hindi Essay on “Vigyan Aur Hum”, “विज्ञान और हम” Complete Paragraph, Nibandh for Students

विज्ञान और हम

Vigyan Aur Hum

 

संकेत बिंदुविज्ञान का युगहमारे जीवन पर प्रभावसदुपयोगदुरुपयोग

वर्तमान युग विज्ञान का युग है। विज्ञान के चमत्कारों ने पूरे विश्व को प्रभावित किया है। विज्ञान का हमारे जीवन पर भी अत्यधिक प्रभाव पड़ा है। हम स्वयं को विज्ञान से पृथक् रखकर जीने की कल्पना भी नहीं कर सकते। विज्ञान के विविध आविष्कारों ने हमारेको सविधाजनक बना दिया है। विज्ञान की एक प्रमुख देन है-बिजली का आविष्कार। इसी बिजली से हमारी सुविधा के समस्त चालित होते हैं। विज्ञान की कृपा से हम भीषण गर्मी में भी कश्मीर की सी ठंडक का अनुभव अपने घर में बैठे हुए कर है। फ्रिज में खाद्य पदार्थों को रखकर तरोताजा बनाए रख सकते हैं। मनोरंजन के क्षेत्र में तो विज्ञान ने अनेक चमत्कारी वस्तुएँ की। टेलीविजन के नवीनतम रूप आ रहे हैं। विज्ञान ने हमें कंप्यूटर प्रदान कर अनेक समस्याओं से छुटकारा दिला दिया है। इंटरनेट ने हमें विश्व के साथ जोड़ दिया है। विज्ञान ने जनसंचार के क्षेत्र में तो क्रांति ही ला दी है। मोबाइल फोन का प्रयोग अनेक में हो रहा है। इसका उपयोग करते मजदूर एवं कामगारों को देखा जा सकता है। विज्ञान का दुरुपयोग भी संभव है। विनाशकारी -शस्त्रों का निर्माण, परमाणु बम आदि का निर्माण विज्ञान का दुरुपयोग ही तो है।

About

The main objective of this website is to provide quality study material to all students (from 1st to 12th class of any board) irrespective of their background as our motto is “Education for Everyone”. It is also a very good platform for teachers who want to share their valuable knowledge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *