Home » Languages » Hindi (Sr. Secondary) » Hindi Essay, Paragraph, Speech on “Visit to an Exhibition” , ”एक प्रदर्शनी का दृश्य” Complete Essay for Class 10, Class 12 and Graduation Classes.

Hindi Essay, Paragraph, Speech on “Visit to an Exhibition” , ”एक प्रदर्शनी का दृश्य” Complete Essay for Class 10, Class 12 and Graduation Classes.

एक प्रदर्शनी का दृश्य

प्रदर्शनी एक सार्वजनिक प्रदर्शन होता है। यह मशीनों, पौधों, जानवरों तथा कला के नमूनों की हो सकती हैं। बड़े उद्योगों द्वारा बनाई गई चीजों की प्रदर्शनी बड़े-बड़े शहरों में होती हैं। यह राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होती हैं। इसका उद्देश्य उन नई वस्तुओं को बाजार में लाना तथा उनका प्रचार करना है।

पिछले वर्ष दिल्ली के प्रगति मैदान में औद्योगिक व्यापार मेला आयोजित हुआ। कई देशों ने इसमें भाग लिया। हर देश अपनी नई वस्तुओं की ओर ग्राहक को प्रभावित करना चाहता था। मैं तथा मेरे दोस्त इस प्रदर्शनी को देखने गए। हमने टिकट खरीदी तथा मुख्य द्वार से अंदर दाखिल हुए। आने वालों की सहायता के लिए नक्शे तथा चार्ट लगाए गए थे। प्रदर्शनी वाला स्थान बहुत खूबसूरती से सजाया गया था।

सभी देशों ने अपने-अपने पंडाल सजा लिए थे। मुख्य देश थे- रूस, जर्मनी, जापान, चीन तथा दक्षिण कोरिया। इन देशों ने बड़े पैमाने पर औद्योगिक वस्तुओं को प्रदर्शित किया। इन देशों के पंडालों में लोगों की बहुत भीड़ थी। हम जापान तथा चीन के पंडालों को देख कर बहुत प्रभावित हुए।

सूचना एवं तकनीक मंत्रालय ने भी अपना पंडाल सजाया हुआ था। न्यूनतम कम्प्यूटर उपकरणों को प्रदर्शित किया गया था। विदेश से आए लोगों की भी बहुत भीड़ थी। डिस्टेंस एजूकेशन में भारत की प्रगति को देख कर वे बहुत प्रभावित थे। वहां कई पेय पदार्थ तथा खाने की चीजों की दुकानें भी सजी हई थीं। हमने ठंडी काफी पी तथा कुछ देर तक आराम फरमाया। इस प्रकार प्रदर्शनी का नजारा बहुत ही रोमांचित करने वाला था। इसने हमारी जानकारी में बढ़ावा किया तथा कई नई चीजों के बारे में परिचित करवाया।

About

The main objective of this website is to provide quality study material to all students (from 1st to 12th class of any board) irrespective of their background as our motto is “Education for Everyone”. It is also a very good platform for teachers who want to share their valuable knowledge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *