Home » Languages » Hindi (Sr. Secondary) » Hindi Essay/Paragraph/Speech on “Victor Hugo” , ”विक्टर ह्यूगो” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

Hindi Essay/Paragraph/Speech on “Victor Hugo” , ”विक्टर ह्यूगो” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

विक्टर ह्यूगो

Victor Hugo

 

फ्रांस : स्वच्छंदतावादी आंदोलन के प्रवर्तक

जन्म : 1802 मृत्यु : 1885

 

विक्टर ह्यूगो को 19वीं सदी का एक शीर्षस्थ साहित्यकार माना जाता है। वह कई दशकों तक साहित्य संसार पर छाया रहा। इस बात को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। अपनी कविताओं और उपन्यासों द्वारा उन्होंने फ्रांस में ‘स्वच्छंदतावाद’ के युग का श्रीगणेश किया और साहित्य व राजनीति की पुरानी परिपाटी को बदला।

ह्यूगो नेपोलियन के आलोचक थे। इसलिए जब नेपोलियन राजगद्दी पर बैठा, तो उन्होंने फ्रांस छोड़ दिया और लगभग 19 वर्षों तक निर्वासित जीवन बिताया। जब फ्रांस में गणतंत्र की स्थापना हुई, तभी वह लौटा। इस मध्य उसने श्रेष्ठ साहित्य लिखा। उसकी प्रमुख कृतियां हैं’लेस मिजरेबल’, ‘द मैन हू लॉफ्स’ और ‘टायलर्स ऑफ द सी’। उसने अनेक नाटकों की रचना की, जिनमें ‘द किंग अम्यूजेज हिमसेल्फ’ अत्यंत लोकप्रिय हुआ। अपनी मृत्यु के समय वह काफी अप्रकाशित साहित्य भी छोड़ गए थे, जो करीब 100 वर्ष बाद प्रकाशित हुआ।

विक्टर ह्यूगो का जन्म 26 फरवरी, 1802 को बेजानकन (फ्रांस) में हुआ था। 2 वर्ष की आयु से उन्होंने स्कूल जाना और 13 वर्ष की आयु से लेखन कार्य प्रारंभ कर दिया था। 14 वर्ष की अल्पायु में उन्होंने एक नाटक लिखकर अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया था। उनके निजी जीवन में प्रेम संबंधों का रोचक उतार-चढ़ाव रहा। अनेक युवतियों से उनके प्रेम संबंध थे।

आज भी उनका साहित्य बुद्धिजीवियों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उनका साहित्य अमर है। वह एक अच्छे चित्रकार भी था।

About

The main objective of this website is to provide quality study material to all students (from 1st to 12th class of any board) irrespective of their background as our motto is “Education for Everyone”. It is also a very good platform for teachers who want to share their valuable knowledge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *