Home » Languages » Hindi (Sr. Secondary) » Hindi Essay, Paragraph, Speech on “Kadi Mehnat” , ”कड़ी मेहनत” Complete Essay for Class 10, Class 12 and Graduation Classes.

Hindi Essay, Paragraph, Speech on “Kadi Mehnat” , ”कड़ी मेहनत” Complete Essay for Class 10, Class 12 and Graduation Classes.

कड़ी मेहनत

काम व्यक्ति के लिए बहुत आवश्यक है। यह दुनिया को चलाता है। काम के बिना जीवन संभव नहीं है। काम पूजा का काम पूजा का दूसरा रूप है। भगवान खुद भी कार्य करने में व्यस्त रहता है। वह जीवों को बनाता है तथा उनका ध्यान रखता है। उसके पास ज़रा सा भी आराम – समय नहीं है। व्यक्ति को जिन्दा रहने के लिए काम करना आवश्यक है। मानव सभ्यता इंसान की वर्षों की कड़ी मेहनत का फल है।

ऐसे लोग भी हैं जिन्हें मेहनत करना पसन्द नहीं। वह काम को बोर तथा थका देने वाला समझते हैं। उनका कहना है कि यह सेहत के लिए हानिकारक है। किन्तु वे गलत हैं। वे यह नहीं जानते कि काम हमें अच्छी सेहत तथा खुशी प्रदान करता है। मेहनत हमें तन्दरुस्त रखती है। इसके बिना व्यक्ति सुस्त बन जाएगा। शरीर के विभिन्न अंग अपनी शक्ति खो देंगे। वे जो नर्म गददों पा अपना समय व्यतीत करते हैं, बीमार पड़ जाते हैं। जीवन उनके लिए बोझ बन जाता है।

कड़ी मेहनत केवल शरीर ही नहीं दिमाग के लिए भी आवश्यक है। एक को शारीरिक कार्य तथा दूसरे को दिमागी कार्य कहा जाता है। यदि व्यक्ति शारीरिक कार्य नहीं करेगा तो उसका शरीर कमजोर हो जाएगा। इसी प्रकार दिमागी सतर्कता के लिए दिमागी कार्य आवश्यक होता है। मज़दूर शारीरिक कार्य से अपनी रोजी रोटी कमाते हैं। विद्वान तथा अनुसंधानकर्ता अपने दिमाग का अधिक इस्तेमाल करते हैं। वे खूबसूरत सोच तथा नजरिया प्रदान करते हैं।

कड़ी मेहनत से व्यक्ति की समाज में पहचान बनती है। एक खाली व्यक्ति का समाज में कोई सम्मान नहीं करता। किसी को उसका साथ पसन्द नहीं होता। हर कोई उसको दूर ही रखता है। दूसरी ओर, एक मेहनती व्यक्ति की हर जगह तारीफ ही होती है। मेहनत के द्वारा ही वह अपने जीवन को आनंदित तथा शांत कर लेता है। जो व्यक्ति सदा काम में व्यस्त रहता है, वह कभी कोई बुरी आदत पैदा नहीं करता। वह अपने समय का सबसे सही उपयोग करता है। यदि हमें यह दुनिया सुन्दर बनानी है तो सदा खुद को काम में व्यस्त रखना चाहिए।

About

The main objective of this website is to provide quality study material to all students (from 1st to 12th class of any board) irrespective of their background as our motto is “Education for Everyone”. It is also a very good platform for teachers who want to share their valuable knowledge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *