Hindi Essay, Paragraph, Speech on “Hamre Tyohar” “हमारे त्योहार” for Class 10, 12 Students.
हमारे त्योहार (Hamre Tyohar)
भारत त्योहारों का देश है। यहाँ भिन्न-भिन्न धर्म एवं जाति संप्रदाय के लोग निवास करते हैं। भारत के त्योहार इसकी संस्कृति की महानता को उजागर करते हैं। ये जीवन में सुखद परिवर्तन लाकर नई चेतना व स्फूर्ति का संचार करते हैं। हमारे त्योहार करूणा, दया, आतिथ्य सत्कार, पारस्परिक प्रेम एवं सद्भावना तथा परोपकार जैसे नैतिक गुणों का विकास करने में सहायक होते हैं। ये अधिकतर ऋतु चक्र के अनुसार ही मनाए जाते हैं और सभी त्योहार जनमानस को खुशियाँ, उल्लास व उत्साह प्रदान करते हैं। ‘विजयदशमी’ बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है, ‘दीपावली’ में दीपों के साथ हमारे जीवन में भी नई रोशनी जागृत होती है। सिक्खों की वैसाखी, लोहड़ी, मुसलमानों की ईद और मुहर्रम, ईसाईयों का गुड फ्राइडे और क्रिसमस जैसे त्योहार समाज में नवीनता और खुशियाँ लाते हैं। ये हमारे जीवन की नीरसता को दूर कर हमें दान जैसे सत्कर्म की ओर प्रवृत भी करते हैं।