Home » Languages » Hindi (Sr. Secondary) » Hindi Essay, Paragraph, Speech on “Hawai Jahaj”, “हवाई जहाज” Complete Essay for Class 9, 10, 12 Students.

Hindi Essay, Paragraph, Speech on “Hawai Jahaj”, “हवाई जहाज” Complete Essay for Class 9, 10, 12 Students.

हवाई जहाज

Hawai Jahaj

Hindi-Essay-Hindi-Nibandh-Hindi

परिचय-आज का युग वैज्ञानिक चमत्कारों का है। आज आदमी आकाश में उड़ रहा है और समुद्र के अथाह तल को छू रहा है। हम हवाई जहाज पर सवार हो मुंबई से दिल्ली केवल डेढ़-दो घंटों में पहुँच जाते हैं। विज्ञान ने समय और दूरी पर विजय प्राप्त कर ली है। हवाई जहाज के आविष्कार से दुनिया छोटी हो गई है। हम कम से कम समय में इससे लंबी यात्राएँ कर सकते हैं। अब महीनों की यात्रा घंटों में पूरी हो जाती है।

आविष्कार-चिड़ियों को आकाश में उड़ते देखकर मानव ने भी आकाश में उड़ना चाहा। इसके लिए हाथ में डैने बाँधकर मानव ने पहाड़ की चोटी से छलाँग लगाई। बहुत लोगों की जानें गईं। फिर मनुष्य ने गुब्बारों का प्रयोग करना शुरू किया। गुब्बारों के सहारे उड़कर अनेक ने जानें दीं। किंतु मनुष्य हार मानने वाला नहीं था। पक्षियों के पंख उन्हें आकाश में झुला रहे थे। इसी सिद्धांत के आधार पर अमेरिका के राइट बंधुओं ने हवाई जहाज का आविष्कार किया। इसमें धीरे-धीरे सुधार होता गया। लंबी यात्रा के लिए आज सबसे उत्तम साधन हवाई जहाज ही है।

लाभ-हवाई जहाज से बहुत से लाभ हैं। कम समय में ही दूर-दूर की यात्रा की जाती है। इसमें एक साथ सैकड़ों लोग यात्रा करते हैं। मूल्यवान वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजने में सुविधा होती है। देश की सुरक्षा के लिए हवाई जहाज आवश्यक हैं। सैनिकों को दुर्गम स्थानों पर पहुँचाने, रसद पहुँचाने और दुश्मनों पर ऊपर से ही कहर ढाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। हवाई जहाज ने सारी दुनिया को एक साथ जोड़ दिया है।

दोष-हवाई जहाज की यात्रा बहुत महँगी है इसलिए साधारण आदमी की पहुँच से बाहर है। हवाई जहाज में जरा-सी भी तकनीकी खराबी आने पर दुर्घटना हो जाती है और सैकड़ों लोगों की एक साथ जान चली जाती है।

About

The main objective of this website is to provide quality study material to all students (from 1st to 12th class of any board) irrespective of their background as our motto is “Education for Everyone”. It is also a very good platform for teachers who want to share their valuable knowledge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *