Hindi Essay-Paragraph on “Self Confidence ” “आत्मविश्वास” 180 words Complete Essay for Students of Class 9, 10 and 12 Examination.
आत्मविश्वास
Self Confidence
आत्मविश्वास जीवन की प्रेरक शक्ति है। आत्मविश्वास का संबल प्राप्त कर ही मनुष्य अपनी मंजिल तक पहुंच सकता है। संसार में जितनी भी महान विभूतियाँ हुई हैं उन्होंने आत्मविश्वास की शक्ति से ही अपने लक्ष्य को प्राप्त किया है। आत्मविश्वासी व्यक्ति को जीवन में कभी निराशा का मुंह नहीं देखना पडता। जीवन में सुख-समृद्धि तथा समाज में मान-प्रतिष्ठा प्राप्त करने के लिए मनुष्य को आत्म-विश्वासी बनना चाहिए। आत्मविश्वास की भावना से युक्त मनुष्य जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकता है। किसी भी कार्य को सचारु रूप से चलाने के लिए आत्मविश्वास का होना बहुत जरूरी है। आत्मविश्वास न रहने पर मनुष्य और मुर्दे में कोई भेद नहीं रहता। आत्मविश्वास से रहित व्यक्ति सर्वत्र अपमानित ही होता है। आत्मविश्वास से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। आत्मविश्वास ही एक ऐसा उपकरण है जो मनुष्य को खड़ा रहने की शक्ति प्रदान करता है। वास्तव में हम विश्वास के आधार पर चलते हैं, दृष्टि के आधार पर नहीं। आत्मविश्वास मनुष्य के जीवन को प्रकाशित करता है, उसकी संकल्प-शक्ति को बढ़ाता है।
(180 शब्द )