Home » Languages » Hindi (Sr. Secondary) » Hindi Essay on “Janganana 2011” , ” जनगणना 2011” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

Hindi Essay on “Janganana 2011” , ” जनगणना 2011” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

15 वी जनगणना – 2011

देश की 15वी जनगणना 2011 के अनंतिम आंकड़े देश के महापंजीयक व् जनगणना आयुक्त सी चद्र्मोली और गृह सचिव जी. के . पिल्लई ने ३१ मार्च को जारी कर दिए है | इस बार की जनसंख्या के आंकड़ो ने देश की बदलती तस्वीर को पेश किया है | जनसंख्या बढ़ी जरुर है, लेकिन उसके बदने की डॉ कम हुई है | नई  जनगणनाके मुताबिक 1 मार्च, 2011 को देश की आबादी 1,21,01,93,422 करोड़ हो गई है | इस प्रकार देश की जनसख्या में 18.15 करोड़ (17.64 प्रतिशत) की वृद्धि 2001 -11 के दौरान हुई | जनगणना 2011 के आकड़ो के अनुसार देश में पुरुषो की संख्या अब 62,37,24,248 और महिलाओ की संख्या 58,64,69,174  पहुच गई है | वर्ष 2001 के मुकाबले वृद्धि की डॉ में 3.90 फीसदी की कमी आई है | इस बार राष्ट्रीय स्तर पर लिंगानुपात में सुधार हुआ है, लेकिन छह साल की उम्र तक बाल लिंगानुपात में चिंताजनक मकी आई है | यह अनुपात प्रति 1000 लडको पर 927 से घटकर 914 हो गया है | हालांकि, देश में प्रति एक हजार पुरुषो पर महिलाओं की संख्या 933 से बढकर अब 940 हो गई है |

देश का सवार्धिक जनसंख्या बाला प्रदेश उत्तर प्रदेश (19.95) करोड़ ठा सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य सिक्किम (6.07) लाख है | उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की आबादी मिलकर अमेरिका से अधिक है | भारत की वर्तमान 1 अरब 21 करोड़ की आबादी अम्रीका, इण्डोनेशिया , ब्राजील, पाकिस्तान , और जापान की कुल आबादी के बराबर है | यही नही दुनिया की 17.5 प्रतिशत आबादी भारत में रहती है | इस प्रकार आबादी कजे मामले में भारत विश्व में चीन के बाद नम्बर दो पर है और यह कहने में संकोच नझी है की आने वाले समय में भारत चीन से आगे निकल जाएगा |

मौजूदा जनगणना के आंकड़ो का एक महत्त्वपूर्ण पक्ष प्रति हजार पुरुषो पर महिलाओं की संख्या में सुधार होना है और यह पिछले दशक के 933 के मुकाबले इस दशक के दौरान 940  है | कन्या भ्रूण हत्या के लिए बदनाम हो चुके हरियाणा , पजाब, दिल्ली  और चण्डीगढ़ में पुरुषो की तुलना में महिलाओं की संख्या बढना भी देश के लिए अक सुखद सिथति है | सवार्धिक लिंगानुपात  वाला राज्य केरल (1084) और सबसे कम लिंगानुपात वाला राज्य हरियाणा (877) है | राष्ट्रीय साक्षरता की दर पर यदि गौर करे तो यह पिछले दशक कर तुलना में करीब 10 प्रतिशत बढ़ी है | देश में इस समय करीब 82.2 प्रतिशत और परुष 65.5 प्रतिशत महिलाए साक्षर है | इस दौरान महिला साक्षरता दर 11.8 प्रतिशत और पुरुष साक्षरता दर 6.9 प्रतिशत की दर से बढ़ी है | सर्वाधिक साक्षर राज्य केरल (93.91%) है जबकि सबसे कम साक्षरता वाला राज्य बिहार (63.82%) है |

देश में घटता बाल लिंगानुपात निशिचत रूप से चिंता का विषय बन गया है | 2001 में कुल जनसंख्या का करीब 16 प्रतिशत बच्चे 0-6  आयु वर्ग में थे, लेकिन 2011 में यह संख्या घटकर 13 प्रतिशत रह गई है | जनगणना के ये आंकड़े अभी अनंतिम है | 15वी जनगणना के वास्तविक आंकड़े 2012 में प्राप्त होगे |

निष्कर्ष रूप में टका का सकता है की हमारी यह आबादी राष्ट्र के लिए बोझ नही, बल्कि एक स्थायी है | यही मानसिकता बनाकर ही हम प्रगति पथ पर आगे बढ़ सकते है |

About

The main objective of this website is to provide quality study material to all students (from 1st to 12th class of any board) irrespective of their background as our motto is “Education for Everyone”. It is also a very good platform for teachers who want to share their valuable knowledge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *