Home » Languages » Hindi (Sr. Secondary) » Hindi Essay on “Hamara Desh ” , ”हमारा देश ” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

Hindi Essay on “Hamara Desh ” , ”हमारा देश ” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

हमारा देश 

Hamara Desh 

 

प्रस्तावना हमारा देश भारत है। भारत देश में अनेकानेक मानव प्रजातियों का संगम हुआ है। भारत आर्य, यूनानी, शक, हूण, और तुक प्रजातियों का शरण स्थल रहा है। इन समुदायों ने भारतीय सभ्यता के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ।

 

भौगोलिक स्थिति – भारत उत्तर में हिमलाय से लेकर दक्षिण में समुद्र तक फैला हुआ है। इसका नाम राजा “भरत” के नाम पर भी पड़ा ऐसा कहा जाता है। इसका प्राचीन नाम ‘जम्बूद्वीप’ भी है। यूनानियों ने भारत के लिए ‘इण्डिया’ शब्द का प्रयोग किया। मध्यकालीन लेखकों ने इस देश को ‘हिन्द’ तथा ‘हिन्दुस्तान’ नाम दिया। सिन्ध नदी के लोगों ने इसे ‘हिन्द’ कहा वे ‘स’ शब्द को ‘ह’ के रूप में उच्चारित करते थे।

 

भारत में विदेशी हमले – हमारा देश भारत प्राकृतिक धन-सम्पदा और धन-धान्य से सदा परिपूर्ण रहा, जिसके कारण हजारों साल से इस देश की भूमि पर विदेशी आक्रमणकारी आते रहे। कुछ यहां आकर बसे, कुछ देश का धन लूटकर ले गये। यूनानी सम्राट सिकन्दर का भी आक्रमण हुआ, मुहम्मद गोरी, मुहम्मद गजनवी भी लटेरों के रूप में आये। मुगल शासक ने भी राज्य किया, अंग्रेजों ने भी हमें दासता की जंजीरों में जकड़ा। पर गर्व है कि हम आज आजाद देश के नागरिक हैं। दुनिया की नजरों में भारत की स्थिति सम्मानजनक है। इस तरह हमारा देश भारत महान् है। हमें अपने देश पर गर्व है। भारत की सभ्यता और संस्कृति बहुत प्राचीन हैं। प्राकृतिक सम्पदाओं से परिपूर्ण हमारा देश विश्व में धनी ‘सोने की चिड़िया’ कहलाया करता था। आज हम विकासशील देशों की श्रेणी में खड़े हैं।

 

भारत की प्राकृतिक विशेषताएं – यद्यपि अंग्रेजों ने अपनी हुकूमत करते हुए ो भी इस देश की सम्पदा को जी भरकर लूटा। पर यहां प्रकृति ने बेशुमार प्राकृतिक सम्पदा दी है | यहाँ वन हैं; नदियाँ हैं, पर्वतमालाएं हैं, सागर हैं | इस देश की भूमि उर्वरा है | देश  के नागरिक परिश्रमी हैं-फसलें खेतों में लहलहाती हैं। इस देश में ऋतुएं बदलती रहती हैं। जाड़ा, गर्मी बरसात, बसन्त आता है और अपने आगमन का संदेश फसलों के द्वारा सुना जाता है।

 

अनेकता में एकता भारत देश की प्रमुख विशेषता इसकी अनेकता में एकता है। यहां अनेक धर्म और सम्प्रदाय के लोग निवास करते हैं। अपने-अपने धर्म भी मान्यता के अनुसार चलते हैं, फिर भी सब भारतवासी हैं।

 

उपसहार –  हमारे देश में धार्मिक स्वतंत्रता की पूर्ण आजादी है क्योंकि यह ऋषि-मुनियों का देश है। हमारे देश के वैज्ञानिक भास्कर रेड़ी सी० वी० रमन पूरे विश्व में भारत की पहचान स्थापित करते हैं। हमारे देश में मंदिर मस्जिद, चर्च गुरुद्वारों की शोभा देखने को मिलती है। ऐतिहासिक प्राचीन इमारतोंकी इस देश में कमी नहीं। साहित्य, कलाके क्षेत्र में भी भारत की प्रसिद्धि कम नहीं। गुरुनानक, गौतमबुद्ध, महावीर स्वामी इस देश में जन्में और पड़ोसी देशों में उनका धर्म फैला। हम अपने देश के गाँधी, नेहरू, सुभाषचन्द्र बोस, भगत सिंह आदि पर गर्व करते हैं।

About

The main objective of this website is to provide quality study material to all students (from 1st to 12th class of any board) irrespective of their background as our motto is “Education for Everyone”. It is also a very good platform for teachers who want to share their valuable knowledge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *