Home » Languages » Hindi (Sr. Secondary) » Hindi Essay on “Bharatiya Kisan” , ” भारतीय किसान ” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

Hindi Essay on “Bharatiya Kisan” , ” भारतीय किसान ” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

भारतीय किसान

       कृषक-संस्कृति – गाँधी जी कहा करते थे –“भारत की संस्कृति कृषक-संस्कृति है —– भारत का ह्रदय गाँवों में बसता है | गाँवों में ही सेवा और परिश्रम के अवतार किसान बसते हैं |  ये किसान नगर्वसियों के अन्नदाता हैं, सृष्टिपालक हैं |”

       सादगी को महत्व – भारतीय किसान सीधा-सादा जीवन-यापन करता है | सादगी का यह गुण उसके तन से ही नहीं, मन से भी झलकता है | सच्ची बात को सीधे-सादे शब्दों में कहता उसका स्वभाव है |

       परिश्रमी जीवन – भारतीय किसान बड़ा कठोर जीवन जीता है | वह धरती की छाती को अपने परिश्रम के जल से सींचता है | गर्मी की लू, सर्दी की ठंडी रातें, वर्षा की उमड़ती-घुमड़ती घटाएँ उसका रास्ता रोकती हैं किंतु वह किसी की परवाह नहीं करता | हर मौसम में अविचल रहकर कर्म करना उसका सवभाव है |

       ह्रष्ट-पुष्ट – किसान शरीर से ह्रष्ट-पुष्ट रहता है | माँ धरती और प्रक्रति की गोद में खेलने के कारण न उसे बिमारियाँ घेरती हैं, न मानसिक परेशानिया |

       गरीबी – भारत के अधिकांश किसान गरीबी में जीते हैं | उनके पास थोड़ी ज़मीन है | छोटे किसान दिन-भर मेहनत करके भी भरपेट खाना नहीं कमा पाते | उनके पास खेती के उन्नत साधनों का आभाव रहता है |

       किसान की दुर्दशा के कारण – अधिकांश किसान निरक्षर हैं | अज्ञान के कारण वे ओंध्विश्वासों में आस्था रखते हैं | परिणामस्वरुप उसका परिवार बढता जाता है और ज़मीन कम होती जाती है | किसान के अज्ञान के कारणही व्यापारी लोग उन्हें आसानी से लुट लेते हैं |

       किसानों की दशा में सुधार – किसानों की दशा मेंसुधार लाने के अनेक उपाय हैं | कृषि को बैंक, सरकार तथा सार्वजानिक संस्थाओं द्वारा मदद दी जाए | किसानों को उन्नत बीज, खाद, कीटनाशक सस्ते दामों पर उपलब्ध कराए जाएँ | उनके बच्चों को सस्ती शिक्षा दी जाय | उनके उत्पादन को ऊँचे दामों पर बेचने का प्रबंध किया जाय | सोभाग्य से भारत की सरकार ये कदम उठा रही है | आशा है, आज का अन्नदाता किसान कल स्वयं भी खुशहाल होगा |

About

The main objective of this website is to provide quality study material to all students (from 1st to 12th class of any board) irrespective of their background as our motto is “Education for Everyone”. It is also a very good platform for teachers who want to share their valuable knowledge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *