Home » Languages » Hindi (Sr. Secondary) » Hindi Essay on “Basant Ritu , ” बसन्त –ऋतु (ऋतुराज बसन्त)” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

Hindi Essay on “Basant Ritu , ” बसन्त –ऋतु (ऋतुराज बसन्त)” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

निबंध नंबर : 01

बसन्त –ऋतु (ऋतुराज बसन्त)

Basant Ritu

Best 5 Essays on “Basant Ritu”

भारत के प्राकृतिक सौन्दर्य को बढ़ाने वाली छ: ऋतुओ में से बसन्त ऋतु का महत्त्वपूर्ण स्थान है | इनमे सबसे अधिक मादक तथा आकर्षक ऋतु का आगमन मधु (चैत्र) तथा माधव (बैशाख) के महीनों में होता है | यह शिशिर ऋतु के समाप्त होने पर आती है | इसमें प्रकृति का सौदर्य सब ऋतुओ से बढ़ कर होता है |

बसन्त ऋतु के आगमन पर वृक्षों , पादपो तथा लताओं पर नई कोपले फूटने लगती है | इस ऋतु में आमो पर बौर आने लगता है | फूलो पर मुंडराती हुई तितलिया और मधुपान करने के लिए लालयित भ्रमर बड़े सुन्दर लगते है | इस रिती के आटे ही प्रकृति में नया जीवन आ जाता है | बाग़ – बगीचों में कोयले कूकने लगती है | खेतो में चारो और सरसों के पीले फूल ह्रदयो में मस्ती और आनन्द का सचार कर देते है | गुलमोहर, सूरजमुखी , चम्पा, गुलाब , गेदा, चमेली सब की अनुपम शोभा देखते ही बनती है |

इस ऋतु में आने वाले हो प्रसिद्ध त्यौहार है – बसन्त पंचमी तथा होली | बसन्त पंचमी का पर्व बसन्त आरम्भ होने के पाचवे दिन मनाया जाता है | ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती का जन्म बसन्त पंचमी को हुआ था | इस दिन बच्चे और महिलाए बसंती वस्त्र फन कर नाचते-गाते तथा खुशिया मनाते है | बसन्त पंचमी का दिन बहुत शुभ माना जाता है | अंत: नामकरण , विवाह आदि कई शुभ कार्य इसी दिन किए जाते है | घरो में प्राय: केसरिया रंग के चावल, हलुआ तथा अन्य मिष्ठान बनाए जाते है |

होली भी इस ऋतु के रंगो और मस्ती को प्रकट करने वाला त्यौहार है | यह प्रह्राद की बुआ होलिका के दाह के उपलक्ष्य में होलिकोत्सव के नाम से प्रसिद्ध है | यह हर वर्षफाल्गुन मास की पूर्णिमा को बड़ी उमंग से मनाया जाता है | ऋतु बसन्त सृष्टि में नवीनता का प्रतिनिधि बन कर आता है | इस ऋतु में न अधिक गर्मी होती है और न ही अधिक सर्दी | इस ऋतु में गावो की शोभा देखते ही बनती है | चारो और खेतो में गेहू की सुंगरी बाले देखने वालो को हर्ष-विभोर कर देती है | नर-नारी, बाल-वृद्ध सभी के ह्रदयो में अपूर्व उत्साह और आनन्द की तरंगे दौड़ने लगती है | अत : बसन्त के आगमन के प्रभाव से सारी दिशाए हरी-भरी , रंगीन तथा मदमस्त हो जाया करती है |

 

निबंध नंबर – 02 

 

बसंत ऋतु

Basant Ritu

हमारा देश भारत के प्रकृति की अनोखी क्रीड़ास्थली है। प्रकृति अपने नए-नए रूपों में आकर अपनी शोभा का प्रदशन करती है। जहां छह ऋतुएं बारी-बारी आकर श्रंगार करती है। सभी ऋतुओं की अपनी-अपनी विशेषता एंव शोभा है और अपनी-अपनी महत्ता है। हेमंत ऋतु में प्रकृति उस ठगी हुई नारी के समान दिखाई देती है जिसके रूप में उसका मुख चंद्रमा के समान प्रतीत होता है और उसके बाद आती है चिर प्रतीक्षित बसंत ऋतु।

भारत में प्रत्येक ऋतु का समय प्राय: दो-दो महीनों का होता है। ज्येष्ठ और आषाढ़ में ग्रीष्म, श्रावण और भादों में वर्षा, अश्विन-कार्तिक में शरद, मार्ग-पौष में हेमुंत, माघ और फाल्गुन में शिशर और चैत्र और बैसाख में बसंत।

बसंत ऋतु का समय अंग्रेजी गणना के अनुसार 15 फरवरी से 15 अप्रैल तक माना जाता है। इस ऋतु में न तो अधिक गमी्र और न ही अधिक सर्दी बसंत के आने से पूर्व शिशिर और हेमंत ऋतु की कड़ाके की सर्दी को प्रकृति नहीं सह पाती। इसलिए पुष्प मुरझा जाते हैं। पत्ते सूख जाते हैं। हेमंत तो पतझड़ के रूप में आकर वृक्षों का पत्र विहीन कर देती है। पेड़ ठूंठ हो जाते हैं और तब आगमर होता है ऋतु राज बसंत का जिसके मादक स्पर्ष पाकर पृथ्वी का रोम-रोम रोमांचित हो उठता है। वृक्षों में नए पत्ते आने लगत ेळें। आम के वृक्षा मंजरियों से लद जाते हैं। कोयल पंचम स्वर में कूक उठती है, नवविकसित कलियां अंगड़ाइयां लेने लगती है। रंग-बिरंगी तितलियां फूलों पर मंडराने लगती है। भ्रमरों के गु्रजन से उपवन गूंजने लगता है। शीतल-मंद सुगंधित समीर का स्पर्श पाकर जन-मन में गुदगुदी पैदा होने लगती है।

पौराणिक कथा के अनुसार बसंत को रूप सौंदर्य के देवता कामदेव का पुत्र बताया है। रूप सौंदार्य के देवता कामदेव के घर में पुत्रोत्पति का समाचार पाते ही प्रकृति नृत्य करने गती है और उसके अंग-प्रत्यंग थिरकने लगते हैं। तरह-तरह के फूल उसके आभूषण बन जाते हैं तथा कोयल की कूक उसकी मधुर स्वर पीली-पीली सरसों ठंडी हवा में लहराकर ऋतुराज के आने की घोषणा करती है। कामदेव का पुत्र बसंत वृक्षों की डालियों के झूले में सोया हुआ रहता है। प्रात: काल होते ही गुलाब चटकारी देकर उसे जगाने का प्रयास करना पड़ता है:

डार दु्रम पलना बिछौना नव पल्लव के

सुमन झगुला-सा है तन छवि भारी दे।

मदन महीपजु के बालक बसंत ताहि

प्राहित जगावत गुलाब चटकारी दे।

होली, बसंत पंचमी जैसे त्यौहार इसी ऋतु में आते हैं। किसानों के लिए यह ऋतु सुख का संदेश लाती है। उसके खेतों में खड़ी सरसों ऐसी प्रतीत होती है कि पृथ्वी ने पीली चुनरी ओढ़ ली हो तथा धरती एक नई-नवेली दुल्हन  बन गई हो। बसंत के सौंदर्य से अभिभूत होकर सर्वेश्वर दयाल जी कहते हैं-

आए महंत वसंत

मखमल से झूले पड़े हाथी-सा टीला

बैठे किंशुक छत्र लगा बांधा पाग पीला

चँवर सदृश डोल रे सरसों के सर अनंत

आए महंत वसंत।

किवंदती है कि पंचमी के दिन ही ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती का अविभार्व हुआ इसलिए इस दिन सरस्वती पूजन भी किया जाता है। यह दिन हिंदी के महान कवि निराला जी की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।

बसंत ऋतु स्वास्थ्य के लिए अति उत्तम होती है। इन दिनों में शरीर में नए रक्त का संचार होता है। बसंत, उत्साह उमंग, सौंदर्य तथा हर्षोल्लास का त्यौहार है।

 

निबंध नंबर : 03 

 

बसंत ऋतु

Basant Ritu

ऋतुओं का राजा वसंत, कितना सुंदर! कितना मोहक! भारत-भूमि को ही यह परम सौभाज्य प्राप्त है कि यहां साल में छ: ऋतुओं का अलग-अलग स्वाद चखने और आनंद भोगने का सुख प्राप्त होता है। संसार के बाकी देशों में दो ऋतुएं ही मुख्य रूप में रहती हैं। कहीं सदाबहार शीत ऋतु और कहीं कड़ाकेदार ग्रीष्म ऋतु। कुछ ही देश हैं, जहां थोड़े समय तीसरी वसंत ऋतु के भी दर्शन हो जाते हैं, अन्यथा विश्व के अनेक देश तो दो के सिवाय तीसरे के रंग-रूप और प्रभाव से तो क्या नाम तक से भ्ज्ञी परिचित नहीं है। है न प्रकृति की यह विचित्र बात!

भारत में मान्य ऋतु-चक्र वसंत से आरंभ होता है। वसंत के बाद ग्रीष्म फिर क्रम से वर्षा, शरद, शीत और शिशर या पतझड़ ऋतुएं आती हैं। इनमें से शरद को यदि ऋतुओं की रानी कहा जाता है तो वसंत को ऋतुराज। वसंत अपने प्राकृतिक वैभव-विकास की संपन्नता के कारण वास्तव में है भी सभी ऋतुओं का राजा कहलाने के योज्य। इसका आगमन कड़ाके की सर्दी वाली ऋतु पतझड़ या शिशिर के बाद होता है। इसके पदार्पण करते ही प्रकृति और मौसम के तेवर अपने-आप ही बदलने लग जाते हैं। चारों ओर का सारा वातावरण गुलाबी-गुलाबी हो उठता है। प्रकृति का रंग-रूप  भी गुलाबी ओर ठंडक भ्ज्ञी गुलाबी-यानी सभी कुछ सुंदर, आकर्षक, मनमोहक और आनंददायक। शिशिर ऋतु की मार से आहत-पीडि़त पेड़-पौधे पत्तों-फूलों के नए-नए परिधानों से सजने-संवरने लगते हैं। वृक्षों के सहारे ऊपर उठती लतांए हरी-भरी हो और फूलकर रंगीन होते वृक्षों से लिपट झूम-झूम जाती हैं। मंद-मंद बहती हवा नए खिले फूलों, बौराए फल-वृक्षों की भीनी-मधुर सुगंध चुराकर सारे वातावरण में बांट आती है। फलस्वरूप वातावरण के साथ-साथ तन-मन भी महक उठते हैं। मखमली घास उन मंद झोंकों से लोगों के पांवों बिछ जाती है। उस पर घने पत्तों की ओट में छिपकर बैठी कोयल जब अचानक कुहुक उठती है, तो वास्तव में युवक-युवतियों, प्रेमियों-विराहियों के तन-मन में भी एक हूक और सिहरन भर उठती है। सचमुच, ऋतुराज वसंत का सौंदर्य और प्रभाव निाराल और अचूक है। घास पर पड़ी ओस की बूंदें तन-मन को एक अनोखी तरावट प्रदान कर ऋतुराज वसंत को जैसे स्वच्छ-सच्चे मोतियों के हार पहना उसका स्वागत करने लगती हैं। परंतु सखेद स्वीकार करना पड़ता है कि आज के विषम नगरीय वातावरण में हम वसंत ऋतु का आनंद नहीं ले पाते। उसके आने-जाने का प्राय: पता ही नहीं चल पाता।

वनों-बागों से निकल अब तनिक हरे-भरे और पीला श्रंगार किए सरसों के खेतों की ओर चलिए। लगता है जैसे खेतों का जर्रा-जर्रा दूर-दूर तक कोमल कांत बासंती रंग में रंगा जाकर महक-लहक उठा हो। वह मादकता तन-मन में भरकर एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार कर देती है। फिर जब प्रकृति का कोई राजकुमार कृषक कुमार या राजकुमारी कृषक कन्या उन खेतों की मेंड़ पर किसी मधुर गीत का अलाप भर उठते हैं, तब तो लगने लगता है, जैसे ऋतुराज वसंत का पोर-पोर गीत और वृक्षों की मर्मर ध्वनि के संगीत की धुनों पर नाचने लगा है। उसी समय कोयल की कहीं दूर सु सुनाई देती कुहुक एक बार फिर रोम-रोम को संगीतमय बनाकर आकुल-व्याकुल कर देती है। वास्तव में ऐसा ही होता है ऋतुराज वसंत के दर्शन का अदभुत आनंद और उत्साह, जो गांव के वातावरण में तो कुछ मात्रा में आज भी सुलभ है, पर नगरों में तो कतई नहीं।

वसंत ऋतु की पंचमी तिथि को कई स्थानों पर मेले भी जुड़ते हैं, कई प्रकार के उत्सव-समारोह भी मनाए जाते हैं। विशेषकर युवती ललनांए जब धानी और पीले परिधान ओढक़र उन मेलों-उत्सवों में इधर-उधर घूमती दीख पड़ती हैं, तब तो लगता है जैसे स्वंय वसंत ने ही कई-कई साकार स्वरूप धारण कर लिए हों। सौंदर्य और योवन जैसे चारों और साकार हो उठा हो। इस प्रकार ऋतुराज वसंत सौंदर्य और आनंद का प्रतीक है। पर कहा जाता है कि वसंत का यह मादक सौंदर्य विरहियों के लिए विशेषकर दुखदायी हो जाया करता है। हो जाया करता होगा। पर हमारा अनुमान है कि विरह की यह पीड़ा भी एक प्रकार के सौंदर्यमय आनंद की सृष्टि करने वाली ही होती हरेगी। भला यौवन और सौंदर्य की ऋतु में दुख-पीड़ा की असुंदरता का क्या काम। आज की हमारी मानव-सभ्यता-संस्कृति जिन राहों पर बढ़ रही है, उनमें वसंत ऋतु का आनंद और शोभा एक किताबी वस्तु ही बनती जा रही है। वनों-उपवनों में बस्तियों के जंगल उगकर स्वंय मनुष्य ही प्रकृति का नाश कर रहे हैं। इसे दुर्भाज्य का सूचक कहा जा सकता है और कुछ नहीं।

निबंध नंबर : 04

वसन्त ऋतु

अहा! वसन्त आ गया, चारों ओर प्रकृति नटिनी के सौन्दर्य की चर्चा होने लगी। इसके श्रृंगार को देखकर कौन-सा प्राणी मोहित हुए बिना रह सकता है। मलय पवन का सुगन्धि से लता-कुंज महक उठे। सरसों पीले वस्त्र में सुसज्जित खेतों में नृत्य कर उठी। दसन्त का स्वागत करने के लिए प्रकृति का अंग-अंग खिल उठा है।

भारत की छ: मुख्य ऋतुएँ ग्रीष्म, वर्षा, शरद, शिशिर, हेमन्त और वसन्त है। इनमें से वसंत को ‘ऋतुराज’ की उपाधि दी गई है। यह हर्ष से भरपुर पर्व प्रतिवर्ष भारत में माघ सुदी पंचमी के दिन मनाया जाता है। इस अवसर पर बच्चे से लेकर बूढे तक हर मानव पर एक नया रूप छा जाता है। प्रकृति की सुन्दर छवि देखकर सब विभोर हो उठते हैं। सारे घरों में लोग पीले रंग के वस्त्र धारण करके प्राकृतिक सौन्दर्य से मेल रखने की चेष्टा करते हैं। इस दिन युवतियाँ पीली साड़ियों में लता के समान झूम उठती है। इसके अतिरिक्त कई प्रकार के नए-नए भोजन तैयार किए जाते हैं। विशेष कर नव-विवाहित रमणियों के लिए तो यह दिवस हर्ष-उल्लास की झोली भर लाता है। इनको अपने माता-पिता से पीले रंग के सुन्दर वस्त्र मिलते हैं। लोग पीले रंग के चावलों का पुलाव बनाकर एक दूसरे के घरों में भेजकर प्रेम-बन्धन को दृढ करते हैं। पंजाब में तो इस दिवस पर एक और विशेष रीति देखने योग्य है। इस दिन सारे आकाश में पतंग ही पतग उड़ती हुई दिखाई देती हैं। नीले, पीले, लाल रंग की पतंगें सुन्दर पक्षी-सी. जान पडती हैं।

वसंत का त्योहार केवल मौसमी पर्व ही नहीं, इसका धार्मिक महत्त्व भी माना जाता है। लोग इस दिन को शुभ मानते हैं और कई समारोह इसी दिन निश्चित किए जाते हैं। वसंत आता है और अपने साथ लाता है रंग भरनी होली, जिससे बच्चों, नवयुवकों, नवयुवतियों और यहाँ तक कि बूढों को भी रंग खेलने का अवसर मिलता है। वसन्त ऋतु की शोभा इसके द्वारा द्विगुणित हो जाती है। स्वास्थ्य सुधारने के लिए यह ऋतु विशेष महत्त्व रखती है, देह में फुर्ती-सा आ जाती है, न तो सर्दी की कंप-कंपी और न गर्मी की लू। ऐसे सुन्दर दिन और शीतल रजनियों का मोह सबको वसन्त की प्रशंसा करने पर बाध्य कर देता है। इसी आमोद-प्रमोद के साथ वसंत-पंचमी को भारत में मनाया जाता है।

निबंध नंबर : 05

बसन्त ऋतु

Basant Ritu

 

कहते हैं कि शिव के ताण्डव नृत्य में एक चरण विनाश करता दूसरा निर्माण । पुरातन के विध्वंस पर ही नूतन का निर्माण होता है। वसन्त ऋतु निर्माण और सृजत का ही दूसरा नाम है। भारत में फागुन और चैत के महीने वसन्त का समय माने जाते हैं।

ज्यों ही वसन्त ऋतु का शुभागमन होता है चारों ओर का जीवन और वातावरण ऐसे बदल जाता है जैसे किसी ने कोई जादू फूंक दिया हो । पतझड के निर्दय हाथों ने जिन पौधों और लताओं को नग्न बना दिया था दयालु वसन्त उन्हें हरे-भरे कपड़ों से सुसज्जित कर देता है। ढूंठ वृक्षों पर नाजुक गुलाबी कोंपलें निकलने लगती हैं। सूनी डालियों की झोली कोमल पत्तियों और फूलों से भर जाती हैं, जैसे वसन्त ने उन्हें मधुर उपहार दिए हों । खून जमा देने वाली हवा की काटने वाली सर्दी मधुरता में बदल जाती है, और हवा अच्छी लगने लगती है।

हेमन्त ऋतु की धुंध और कोहरा समाप्त हो कर वातावरण निर्मल और मोहक बन जाता है। घटे हुए दिन पुनः बढ़ने लगते हैं। वसन्त ऋतु का आगमन वातावरण को कुछ अजीब बना देता है। छाया में कुछ सर्दी का अनुभव होता है और धूप में हल्की सी गर्मी का अनुभव होने लगता है।

कंक्रीट और कोलतार की सड़कों से भरपूर महानगरों में घरों के अंदर कैद हो कर वसन्त ऋतु का आनन्द लिया ही नहीं जा सकता । खेतों में जाकर देखें तो दूर-दूर तक झूमती हुई बासन्ती चुनरी ओढ़े सरसों मन को लुभाती है। बागीचों में फूलों का रंगीन सौन्दर्य अपनी ओर आकष्ट करता है। आमों का बोर अपनी महक से वातावरण को एक मीठे नशे से भर देता है। नाशपाती, आडू, आलुचे, संतरे और माल्टे के पौधों पत्तों के आने से पहले ही सफेद और गुलाली फूलों से लद जाते हैं। कचनार किसी दुल्हन की तरह सज कर सब का ध्यान अपनी ओर खींचने लगती है, मानों वह सब को निमंत्रण देती है कि जाओ और वसन्त का मस्ती भरा आनन्द लूटो ।

ग्रीष्म में गर्मी का प्रकोप, वर्षा ऋतु में भयानक बाढ़ें और शिशिर ऋतु में हड़ियों को चीरने वाली सर्दी ऐसी कोई भी पीड़ वसन्त ऋतु से सम्बन्ध नहा रखती । चारों और सुन्दरता और आनन्द का ही साम्राज्य होता है। सभी ऋतुओं की तुलना में श्रेष्ठ होने के कारण इसे ऋतुराज की पदवी दी जाती है। इसकी महत्ता इस बात से भी सिद्ध होती है कि गीता में श्रीकृष्ण ने वसन्त को अपने रूप में माना है। ‘ऋतुनां कुसुमाकरः’ अर्थात् ऋतुओं में फूलों का भण्डार वसन्त ऋतु है।

आयुर्वेद के अनुसार इस ऋतु में भ्रमण करना अत्यन्त लाभप्रद होता है। नई कोंपलों की भांति मनुष्यों के शरीरों में भी नए रक्त का संचार होता है और भ्रमण करने से मन सारा दिन आनन्दित तथा तन स्फूर्ति से भरपूर रहता है।

प्राचीनकाल में इस ऋतु में हमारे देश में मदनोत्सव नामक एक विशेष त्योहार मनाया जाता था। अब भी होली,वसन्त पंचमी और रामनवमी के त्योहार इसी ऋतु में मनाए जाते हैं। होली का रंगभरा त्योहार उल्लास और प्रसन्नता का सूचक है। इस की पृष्ट-भूमि में भक्त प्रह्लाद की विजय और उसके नास्तिक पिता एवं उस की बुआ होलिका की पराजय की कहानी है। वसन्त पंचमी त्योहार का विशेष रूप से इस ऋतु से सम्बन्ध है। इतिहास की कथा के अनुसार वीर बालक हकीकतराय ने अपने धर्म पर दृढ़ रहते हुए इस दिन अपना बलिदान दिया था। वसन्त पंचमी के दिन पुरुष वासन्ती पगड़ियां पहनते हैं और स्त्रियां वासन्ती साड़ियां तथा दुप्टे धारण करती हैं। हलुवा भी वासन्ती रंग का ही बनाया जाता है। वसन्त पंचमी के दिन पतंगबाज़ी भी खूब होती है। दुःख का विषय है कि लोग अब अपने इन त्योहारों को भूलते जा रहे हैं।

प्राचीनता की जगह नूतनता की स्थापना करने वाली और सृजन की दूती इस वसन्त ऋतु के गीत सभी भाषाओं के कवियों ने गाए हैं। यह निराशा में आशा का संचार करने वाली और जीवन की प्रेरणा देने वाली है। वह व्यक्ति अभागा ही होगा जिसे वसन्त ऋतु की सुन्दरता अच्छी न लगती हो ।

About

The main objective of this website is to provide quality study material to all students (from 1st to 12th class of any board) irrespective of their background as our motto is “Education for Everyone”. It is also a very good platform for teachers who want to share their valuable knowledge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *