Home » Languages » Hindi (Sr. Secondary) » Hindi Essay on “Bade Shehar me Jeevan” , ”बडे शहर में जीवन” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

Hindi Essay on “Bade Shehar me Jeevan” , ”बडे शहर में जीवन” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

बडे शहर में जीवन

Bade Shehar me Jeevan

ईश्वर ने देश बनाया. इंसान ने शहर। शहर व्यक्ति की तरक्की को दर्शाते हैं। यह सत्य है कि शहरों का जीवन नकली तथा दिखावे भरा होता है। यहाँ कमाओ तथा उड़ाओ नाम की चीज़ चलती है। बड़े शहर का जीवन जल्दी तथा चिन्ताओं वाला होता है। हर तरफ भीड़ हाता है। लोग सुबह से शाम तक व्यस्त रहते हैं। कारों तथा बसों के भोंपू आने जाने वालों को बोला कर देते हैं। ट्रैफिक जाम लगा रहता है।

बड़े शहर में जीवन बेचैनी भरा होता है। सभी बड़े शहरों में जनसंख्या अधिक होती है। हर क्षेत्र में लोग अधिक होते हैं। अधिकतर गरीबों का जीवन अधिक दयनीय होता है। वे हर प्रकार की तंगी का सामना करते हैं। बार-बार बिजली खराब हो जाती है। पानी का आना बन्द हो जाता है। अस्पताल, स्कूल तथा कालेज भी लोगों से खचा-खच भरे रहते हैं। पैसा एक महत्त्वपूर्ण किरदार निभाता है। वातावरण गंदा होता है। निकास की पूर्ण व्यवस्था नहीं होती। कूड़े के ढेर जगह-जगह देखने को मिलते हैं।

बड़े शहर में जीवन की एक अपनी ही चमक होती है। बड़ी-बड़ी इमारतें फूलों वाले बगीचों से सुन्दर दिखाई देती हैं। यहां स्कूल, कालेज, सिनेमा तथा क्लब मौजूद होते हैं। आवाजाई के साधन अधिक तथा सस्ते होते हैं। यहां कई अस्पताल नई इलाज की तकनीकी तथा दवाइयों वाले होते हैं। यहाँ सुन्दर बाग बने होते हैं। अधिकतर लोग पढ़े-लिखे होते हैं। समाचार-पत्र नई खबरें देते हैं। चीजों के बारे में जानकारी बिल्कुल ताजा उपलब्ध होती है।

बड़े शहर में जीवन विपरीत पदार्थों का मिश्रण होता है। एक तरफ तो बडी तथा खूबसूरत इमारतें देखने को मिलती हैं तो दूसरी ओर कूड़े के ढेर तथा गरीबी देखने को मिलती है। कुछ लोग भूख से तो कुछ अधिक खाने से मर जाते हैं। अमीरों के मोटे पर्स तो गरीबों के खाली पेट होते हैं। लोग हर प्रकार के प्रदूषण का सामना करते हैं। इस प्रकार बड़े शहर में जीवन खुशी तथा गमों से भरा हुआ होता है।

About

The main objective of this website is to provide quality study material to all students (from 1st to 12th class of any board) irrespective of their background as our motto is “Education for Everyone”. It is also a very good platform for teachers who want to share their valuable knowledge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *