Hindi Essay on “An Accident” , ”एक दुर्घटना” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.
एक दुर्घटना
An Accident
टिनाएँ आजकल बहुत आम हो गई हैं। हम रोज़ इसके बारे में समाचार पत्रों में पढ़ते के परिणामस्वरूप बहुत कीमती जीवन नष्ट हो जाते हैं। ये कई कारणों से हो सकता परवाही तथा तेज़ गाड़ी चलाना इसके मुख्य कारण हैं। यातायात नियमों की अवज्ञा तेज रफ्तार का पागलपन भी दुर्घटनाओं को अंजाम देते हैं। कई बार कई ड्राईवर शराब के नशे में गाड़ी चलाकर भी दुर्घटनाओं को अंजाम देते हैं।
पिछले महीने मेरे एक अंकल ने मुझे दिल्ली बुलाया था। मुझे वहाँ सुबह-सुबह जल्दी चना था। उस समय कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं थी। मैंने रात को बस लेने का निर्णय लिया। सभरी हई थी। कुछ यात्री रात का खाना खा रहे थे। कुछ बातें कर रहे थे तो कुछ सो रहे थे। डाईवर ध्यानपूर्वक बस चला रहा था। हम सुबह के 2 बजे अंबाला कैंट पहुंचे।
उस बहुत आराम से चल रही थी। बस अंबाला कैंट से कुछ ही किलोमीटर गई थी। शास्ते पर मुश्किल से ही कोई रोशनी थी। सामने से एक ट्रक आ रहा था। उसकी कोई भी हैड लाईट नहीं थी। इसलिए बस के ड्राईवर को उसका पता न चला। तभी जोर से एक आवाज़ आई। बस के साथ दुर्घटना घट गई थी।
दुर्घटना के कारण बस की खिड़कियां टूट गई थीं। यात्री मदद के लिए चिल्ला रहे थे। बस ड्राईवर तथा आगे बैठे यात्री जख्मी हो गए थे। वह एक बहुत भयानक दृश्य था। दो यात्री तो बहुत बुरी तरह जख्मी हो गए थे। उन्हें फटा-फट अस्पताल ले जाया गया। खुशकिस्मती से मुझे चोट नहीं लगी। आस-पास के इलाकों के लोग वहां इकट्ठा हो गए। उन्होंने हर प्रकार से यात्रियों की सहायता की। फिर मैंने एक दूसरी बस पकड़ी और सुबह मैं दिल्ली पहुंच गया।