A Birthday Party “जन्मदिन की पार्टी समारोह” Complete Hindi Essay, Nibandh for Class 8, 9, 10, 12 and Graduation and other classes.
जन्मदिन की पार्टी समारोह
पिछले हफ्ते मैंने अपने मित्र विशाल के जन्मदिन के समारोह में गया। यह उसका पन्द्रहवां जन्मदिन था। उसने दूसरे मित्रों को भी बुलाया हुआ था। उसके कुछ रिश्तेदार भी आए हुए थे।
समारोह के लिए उसका घर सुरुचिपूर्ण तरीके से सजाया गया था। अतिथियों को शीतल पेय दिये जा रहे थे। बड़ा पंडाल सजाया गया था। सोफे और कुर्सियाँ अर्धगोलाकार में रखी गईं थीं। वह अपने मित्रों और रिश्तेदारों के स्वागत में व्यस्त था। वे उस के लिए उपहार ला रहे थे। मैं भी पार्कर पैनों का जोड़ा सजा कर उपहार के रूप में लाया था।
समारोह हवन और मन्त्रोच्चारण से आरम्भ हुआ। इसके तुरन्त पश्चात् प्रार्थना की गई। हम सब ने जन्मदिन की बधाई देकर गर्व महसूस हो रहा था। हर किसी ने अपने तरीके से उसके लम्बी खुशी से परिपूर्ण और सफल जीवन की कामना की। सभी उपस्थित लोगों को स्वादिष्ट भोजन करवाया गया। अलग-अलग स्टॉलों पर अलग-अलग सामान भी पड़ा हुआ था। अतिथियों ने चीज़ों का आनन्द लिया। उसके कुछ मित्रों ने माईक पर गाने गाए। एक-एक करके लोगों ने उसे जन्मदिन की बधाई दी और अपने उपहार दिए। मैंने भी उसे पैन का सैट दिया। उसके माता-पिता ने भी उसके मित्रों को आशीर्वाद दिया और अपने बेटे की जन्मदिन पार्टी पर आने के लिए धन्यवाद दिया।
मैंने देर शाम को उससे विदा ली। पार्टी के अंत में वह प्रसन्न और चैन युक्त महसूस कर रहा था।