Home » Languages » Hindi (Sr. Secondary) » Hindi Essay/Paragraph/Speech on “Gamal Abdel Nasser” , ”कर्नल नासिर” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

Hindi Essay/Paragraph/Speech on “Gamal Abdel Nasser” , ”कर्नल नासिर” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

कर्नल नासिर

Gamal Abdel Nasser

 

मिस्र : आधुनिक मिस्र के निर्माता

जन्म : 1918 मृत्यु : 1970

 

विदेश नीति के क्षेत्र में मिस्र को अभूतपूर्व सफलता दिलाने का श्रेय कर्नल अब्दुल गमाल नासिर को ही जाता है। विश्व के कुशल राजनीतिज्ञों में उनकी गणना की जाती है। वह मिस के सबसे महान राष्ट्रपति माने जाते हैं। सन् 1953 में जब सेना ने मिस्र के ऐय्याश बादशाह फारूख का तख्ता पलटा, तो नासिर उस मुहिम के मुखिया थे। उसके बाद देश की बागडोर उन्होंने संभाली। उन्होंने इजराइल से युद्ध किया और साथ ही देश की आंतरिक कठिनाइयों का सामना भी अत्यंत चतुराई से किया। नासिर ‘गुटनिरपेक्ष आंदोलन’ के तीन संस्थापकों में से एक थे। उन्होंने एक तटस्थ राष्ट्र के रूप में ही मिस्र का विकास किया था।। नासिर पं. नेहरू के घनिष्ट मित्र थे। वह भारत के मित्र थे और गोवा संकट के समय उन्होंने भारत की मदद भी की थी। 3 अक्तूबर, 1963 को उन्होंने भारत-चीन विवाद के समाधान हेतु प्रस्ताव भी रखा था। नासिर की एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि यह थी कि उन्होंने 26 जुलाई, 1956 को स्वेज नहर का राष्ट्रीयकरण कर दिया।

अपने 14 वर्षों के शासन्काल में उन्हें कई ऐतिहासिक संकटों से गुजरना पड़ा था। यूरोपीय राष्ट्रों के विरोध का सामना करते हुए जब उन्होंने स्वेज नहर को मिस्र के आधिपत्य में लिया, तो यह उनकी बहुत बड़ी विजय मानी गई। एक कशल सैन्य-संचालक होने के अतिरिक्त वह एक सफल शांतिवादी राजनेता भी थे। इसी कारण उन्होंने गुटनिरपेक्ष आंदोलन के प्रवर्तन में हाथ बंटाया था। एशियाई राष्ट्र उन्हें अपने हितैषी मित्र के रूप में देखते थे। अरब राष्ट्र उनसे अप्रसन्न थे। मिस्र में अनवर सादात के अभ्यदय का श्रेय भी नासिर को ही जाता है।

About

The main objective of this website is to provide quality study material to all students (from 1st to 12th class of any board) irrespective of their background as our motto is “Education for Everyone”. It is also a very good platform for teachers who want to share their valuable knowledge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *