10 Lines on “Sehat Hi Jeevan Hai” “सेहत ही जीवन है” Hindi Essay, Paragraph, Speech for Class 8, 9, 10, 12 Classes.
सेहत ही जीवन है – 10 पंक्तियाँ
1. जीवन में सबसे महत्वपूर्ण वस्तु सेहत है। यह सत्य है कि सेहत ही धन हैं। सेहत खरीदी नहीं जा सकती।
2. इसे नियमित व्यायाम, अच्छा खाना, अच्छे विचार, सफाई की आवश्यकता होती है।
3. एक स्वस्थ व्यक्ति दवाइयों और डॉक्टरों पर धन नहीं खर्चता। एक स्वस्थ दिमाग स्वस्थ शरीर में रहता है।
4. एक स्वस्थ व्यक्ति हर प्रकार का कार्य करके धन कमा सकता है।
5. वह हर वस्तु का आनन्द उठा सकता है जबकि अस्वस्थ व्यक्ति नहीं। उसके लिए धन का कोई महत्व नहीं होता। सेहत के लिए धन नहीं चाहिए होता है।
6. अच्छे स्वास्थ्य के लिए, सुबह जल्दी उठना चाहिए, सैर के लिए जाना चाहिए। फेफड़ों को साफ और अच्छी हालत में रखने के लिए ताजा हवा अन्दर खींचनी चाहिए, तेज़ चलना चाहिए चलते समय बाजुऐं हिलानी चाहिए।
7. रोज़ नहाओ, दांत साफ करो, प्रार्थना करो, साफ कपड़े पहनो, सादा शाकाहारी भोजन खाओ, यदि सम्भव हो तो कुछ फल खाओ या दूध पियो।
8. खुशी या हंसी सबसे अच्छी दवा है। इसलिए मनुष्य को शांत रहना चाहिए, गुस्से लोभ, डर, ईर्ष्या और शत्रुता से दूर रहना चाहिए।
9. स्वस्थ मनुष्य का जीवन चिर-पर्यन्त तक की पूंजी होता है। पूरा आराम करने के लिए जल्दी सो जाना चाहिए।
10. जल्दी सोना और जल्दी उठ जाना मनुष्य को स्वस्थ, अमीर और बुद्धिमान बनाता है।