10 Lines on “Ghar me Lagi aag ka dishya” “घर में लगी आग का दृश्य” Hindi Essay, Paragraph, Speech for Class 8, 9, 10, 12 Classes.
10 पंक्तियाँ – घर में लगी आग का दृश्य
1. आधी रात का समय था। जून का महीना था।
2. मुझे तेज़ घबराई हुई आवाजें सुनाई दीं। मुझे सोए हुए मुश्किल से आधा घण्टा हुआ था। कि ते शोर सुन कर मैं जाग पड़ा।
3. मैंने पता चलाने के लिए कि क्या मामला है अपनी खड़की खोली।
4. मैंने पिताजी को उठाया और घर से बाहर देखने के लिए आ गए कि क्या हुआ है। मैंने अपने घर से एक ब्लॉक की दूरी पर धुआँ उठता देखा।
5. एक घर में आग लग गई थी। जल्द ही ये लपटों में बदल गई।
6. कुछ ही क्षणों में अग्निशामन की गाड़ियाँ पहुँच गईं और उन्होंने एक दम अपना काम शुरू कर दिया।
7. लोगों की भीड़ घर में लगी आग देख रही थी। घर में रहने वाले डरे हुए थे। दो औरतें और बच्चे रो रहे थे।
8. पड़ोस की कुछ औरतें उन्हें पकड़ कर खड़ी थीं। आधे घण्टे में आग पर काबू पर लिया गया। बहुत-सी चीजें राख में बदल गई थीं।
9. लोहे के डिब्बे टेढ़े हो गए थे। रहने वालों के जीवन के अलावा कुछ भी बचाया नहीं जा सका। लाखों की सम्पत्ति नष्ट हो गई थी।
10. आग लगने का कारण पता नहीं चल सका।