10 Lines on “Durghatna ka Drishya” “ दुर्घटना का दृश्य” Hindi Essay, Paragraph, Speech for Class 8, 9, 10, 12 Classes.
दुर्घटना का दृश्य – 10 पंक्तियाँ
1. दिल्ली की सड़कों पर कई दुर्घटनाएँ होती रहती हैं। कल मैंने क्नॉट प्लेस पर एक दुर्घटना देखी। मैं अपने स्कूटर पर बैठा हुआ था।
2. एक नीली धारी वाली बस तेज़ गति से रीगल की राइट से आ रही थी। एक नीली मारुति कार इन्नर सर्कल से मद्रास होटल की तरफ मुड़ रही थी।
3. बस का ड्राईवर लालबत्ती पर खड़ा नहीं हुआ। उसने मारुति कार के पीछे से मारा। चालक ने कार देखी पर बहुत देर हो चुकी थी।
4. गाड़ी धक्का खाकर उल्टी हो गई थी। उसकी खिड़की के शीशे टूट चुके थे।
5. कार में से चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। पर फिर कोई आवाज़ नहीं आई। बस के चालक ने बस रोक ली और उसे वहीं छोड़ कर भाग गया।
6. लोगों ने वहाँ इक्टठा होना शुरु कर दिया। कार का चालक पहले बाहर निकाला गया, वह मर चुका था।
7. पीछे बैठे हुए दो आदमी बुरी तरह घायल थे और खून बह रहा था। वे बेहोश थे। तब ट्रेफिक पुलिस एक ऐम्बूलैन्स के साथ पहुँची।
8. मरे हुए आदमी को सफेद चादर से ढक दिया गया। दूसरे दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
9. बस चालक के विरुद्ध एफ.आई.आर. गाड़ी तेज़ और गैरजिम्मेदाराना तरीके से चलाने के लिए दर्ज करवाई गई।
10. दुर्घटना के स्थान की तस्वीर ली गई। गति मज़ा देती है किन्तु मार देती है। यह एक भयानक दृश्य था। यातायात दूसरे तरफ मोड़ दिया गया।