10 Lines on “Bharatiya Gantantra Diwas” “भारतीय गणतन्त्र दिवस” Hindi Essay, Paragraph, Speech for Class 8, 9, 10, 12 Classes.
10 पंक्तियाँ – भारतीय गणतन्त्र दिवस
1. 26 जनवरी, 1950 को भारत एक गणतन्त्र देश बना था। इस ने इसी दिन संविधान लागू किया था। यह स्वर्ण अक्षरों का दिवस माना जाता है।
2. तब से यह धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन, नई दिल्ली में राजपथ पर, भारत के राष्ट्रपति अपनी सशस्त्र सेनाओं से सलामी लेते हैं।
3. सुबह कार्यक्रम विजय चौक से शुरु किया जाता है। लोग सड़क के दोनों ओर बैठे होते हैं।
4. राष्ट्रपति राष्ट्रध्वज फहराते हैं। उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाती है। विभिन्न राष्ट्रों की झांकियाँ निकाली जाती हैं जो कि एक खूबसूरत दृश्य पेश करती हैं।
5. स्कूल के बच्चे नृत्य और भांगड़ा करते हैं। हमारी सेना, पुलिस और एन.सी. सी. की रंग-बिरंगी परेड निकाली जाती है।
6. बहादूर बच्चों और सेना अधिकारियों को उनकी बहादूरी और बढ़िया सेवा के लिए इनाम दिए जाते हैं।
7. बहादुर बच्चे हाथी पर बैठे होते हैं। टैंक, हवाई जहाज़, जीपें और सैनिक ट्रकों का भी प्रदर्शन किया जाता है।
8. कुल मिलाकर यह प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व करने का दिन होता है। हवाई जहाज़ तिरंगे जैसा धुआँ निकालते हुए ऊपर से गुज़र जाते हैं।
9. यह सारा समारोह टी.वी. चैनलों पर सीधा प्रसारित किया जाता है। जो ये कार्यक्रम देखने नहीं आ सकते, वे इसे टी.वी. पर देख लेते हैं।
10. लाखों लोग विजय चौक से लालकिले तक मार्च पास्ट और दूसरे प्रदर्शन देखते हैं।