The Person I Like Most “मेरा प्रिय व्यक्ति” Complete Hindi Essay, Nibandh for Class 8, 9, 10, 12 and Graduation and other classes.
मेरा प्रिय व्यक्ति
मैं प्रीत विहार में रहता हूँ। यह एक अच्छी कालोनी है। श्री वी.के. खन्ना हमारे पड़ोसी हैं। वे एक डॉक्टर हैं। वे केवल 27 वर्ष के हैं। मैं उन्हें बहुत पसन्द करता हूँ। वे हमारी कालोनी में सभी को अच्छे लगते हैं।
उन्होंने एम.बी.बी.एस. किया हुआ है। उन्होंने घर के एक तरफ क्लिनिक खोल रखा है। उन्होंने थोड़े से कर्मचारी रखे हुए हैं। उनकी पत्नी भी डॉक्टर है।
जिस तरह से वे मरीज़ का इलाज करते हैं वह अद्भुत है। वे अपने ग्राहकों से जायज़ फीस लेते हैं। श्री वी.के. खन्ना हंसमुख व्यक्ति हैं। रविवार 12 बजे के बाद वे क्रिकेट खेलना पसन्द करते हैं। रविवार शाम को वे अपना क्लिनिक नहीं खोलते। यही दोनों पति-पत्नी के लिए हफ्ते में आधी छुट्टी होती है।
वे हमारी सभा के सेक्रेटरी भी है। उन्हें अच्छे उपन्यास पढने लगते हैं। मुझे जब भी कोई मुश्किल होती है मैं उन के पास जाता हूँ, वे मेरी सहायता करते हैं। वे एक अच्छे मार्गदर्शक भी हैं। वे मुझे बताते हैं कि डॉक्टर कैसे बने। सफलता की कुन्जी परिश्रम और दृढ़-विश्वास है। उनके विचार में सफलता तब प्राप्त होती है। जब कोई दृढ़ विश्वास रखे और मेहनत के लिए इच्छुक हो।
वे मीठा बोलते हैं, शिष्टाचारी और सहायता करने वाले हैं। वे धन के पीछे नहीं भागते। वे गरीबों से दवा के बताने के कोई पैसा नहीं लेते। कई बार वे ज़रुरतमन्द मरीज़ों को पैसा देते हैं। वे हमारे इलाके के युवाओं का मार्गदर्शक करते हैं। वे उन्हें साफ और स्वस्थ रहने को कहते हैं। जो भी उन्हें जानता है उनकी प्रशंसा करता है। वे मेरे सबसे प्रिय व्यक्ति हैं।