Home » Languages » Hindi (Sr. Secondary) » Mera Sabse Accha Mitra “मेरा सबसे अच्छा मित्र” Hindi Essay 300 Words for Class 10, 12.

Mera Sabse Accha Mitra “मेरा सबसे अच्छा मित्र” Hindi Essay 300 Words for Class 10, 12.

मेरा सबसे अच्छा मित्र

Mera Sabse Accha Mitra

एक सच्चा मित्र किसी भी व्यक्ति के आनन्द और आशा का स्रोत होता है। वह हमारी वास्तविक सम्पदा है। वह एक खुली पुस्तक की तरह होता है। वह कभी भी दिखावा नहीं करता। वह विनम्र और मर्यादित रहता है। वह कभी भी हमें गलत मार्ग नहीं दिखाता। कोई भी बात उसे स्पष्ट बोलने से रोक नहीं सकती। वह हर दृष्टि से आदर्श होता है।

हेनरी ब्रुक एडम्स ने कहा है कि जीवन में एक मित्र का होना पर्याप्त है, दो बहुत होते हैं ओर तीन का होना असंभव है। ई.एम.फास्टर ने कहा है कि अगर मुझे अपने देश और अपने मित्र में से एक को धोखा देना है तो मैं हिम्मत के साथ कहूँगा कि मैं अपने देश को धोखा देता हूँ। उपरोक्त दोनों विचार एक अच्छे मित्र की आवश्यकता को गम्भीरता से इंगित करते हैं।

राम मेरा सबसे अच्छा मित्र है। उसके पिता डॉक्टर हैं। उसकी माँ अध्यापिका हैं। वे दोनों मुझसे भी अपने पुत्र की तरह स्नेह करते हैं। राम पढ़ाई में मेरी सहायता करता है। वह मेरे स्कूल की फीस देता है। जिसके बदले में मै उसे केवल अपना प्यार ही दे पाता हूँ।

राम अच्छी आदतों वाला लड़का है। वह सवेरे जल्दी उठता है और प्रतिदिन सैर के लिए जाता है। वह समय का बहुत पाबन्द है और हमेशा समय पर स्कूल पहुँचता है। वह अपने माता-पिता और अध्यापकों का आज्ञाकारी है। उसके अध्यापक उसे पसन्द करते हैं।

वह एक अच्छा खिलाड़ी है। खेल में वह नियमों को नहीं तोड़ता है। वह हमेशा साफ कपड़े पहनता है। उसके चेहरे पर सदा ही मुस्कान बनी रहती है। वह एक उत्कृष्ट वक्ता भी है। वह बहुत मधुर स्वभाव का है। वह अपने सहपाठियों से स्नेह करता है। मुझे अपने मित्र पर गर्व है। ईश्वर उसे लम्बी आयु दे।

About

The main objective of this website is to provide quality study material to all students (from 1st to 12th class of any board) irrespective of their background as our motto is “Education for Everyone”. It is also a very good platform for teachers who want to share their valuable knowledge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *