Home » Languages » Hindi (Sr. Secondary) » Hindi Essay, Paragraph, Speech on “Khelo Ka Jeevan Me Mahatva” “खेलों का जीवन में महत्त्व” for Class 10, 12 Examination.
Hindi Essay, Paragraph, Speech on “Khelo Ka Jeevan Me Mahatva” “खेलों का जीवन में महत्त्व” for Class 10, 12 Examination.
खेलों का जीवन में महत्त्व (Khelo Ka Jeevan Me Mahatva)
खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्त्व है। यदि हम खेल नहीं खेलेंगे तो हमारा संपूर्ण विकास नहीं हो पाएगा। अतः खेलों से ही हमारे शरीर का पूर्ण विकास होता है। खेलों से हमारा शरीर स्वस्थ, ऊर्जावान तथा गतिशील बनता है। खेलों से हमारे मन मस्तिष्क का भी विकास होता है। खेलने से हमारे शरीर में स्फूर्ति आती है, जिससे मन- मस्तिष्क तरोताजा व स्वस्थ रहता है। खेलने से मेधा का विकास होता है तथा मन में भी दृढ़ता आती है। खेलों से अन्य मानवीय गुणों का विकास भी होता है। खेलों से सहयोग, मित्रता एवं संगठन के गुणों का भी विकास होता है। खेलों में भाग लेने से हम अच्छे विद्यार्थी और अच्छे नागरिक सिद्ध होते हैं। अत: हम सभी को पूरी रूचि के साथ खेलों में भाग लेना चाहिए।