10 Lines on “Pressure Cooker” “प्रैशर कुकर” Hindi Essay, Paragraph, Speech for Class 8, 9, 10, 12 Classes.
प्रैशर कुकर – 10 पंक्तियाँ
1. प्रैशर कुकर एक बर्त्तन है। इसमें भाव के दबाव खाना पकाया जाता है।
2. इसे सख्त एल्युमिनियम की मिश्रित धातु से बनाया जाता है।
3. इस का एक ढक्कन होता है जो इस पर सख्त बंद हो जाता है।
4. इस में एक रबड़ का गोला होता है जिसे गास्केट कहा जाता है जिसे ढक्कन में बनी नली में लगा कर प्रेशर कुकर के ढक्कन को बन्द करके खाना पकाया जाता है।
5. ढक्कन के मध्य में एक सुरक्षा सुराख होता है जो कि धातु की नली से ऊपर (बाहर) की ओर खुलता है।
6. खाना पकाते समय इस सुराख को भार से ढक दिया जाता है। इस सुराख से फालतू भाप बाहर आ जाती है।
7. इसे कुकर की सीटी बजना कहा जाता है। कुकर के ढक्कन के हैंडल के नीचे एक सुरक्षा वाल्व होता है।
8. सुराख के बन्द हो जाने की हालत में यह सुरक्षा वाल्व पिघल जाता है। इसमें से भाप निकल जाती है और कुकर फटने से बच जाता है।
9. प्रेशर कुकर खाना पकाने के कुल समय का तीसरा हिस्सा समय लेता है।
10. यह व्यस्तु गृहणी के लिए वरदान है। यह समय और गैस दोनों बचाता है।






















