10 Lines on “Vidyalaya ka Madhyantar” “विद्यालय का मध्यान्तर” Hindi Essay, Paragraph, Speech for Class 8, 9, 10, 12 Classes.
विद्यालय का मध्यान्तर – 10 पंक्तियाँ
Vidyalaya ka Madhyantar
1. विद्यार्थियों के लिए लगातार आठ घण्टियों तक कक्षा में बैठना सम्भव नहीं है। उन्हें आराम चाहिए।
2. केवल विद्यार्थी अपितु अध्यापकों को भी आराम चाहिए। मध्यावकाश की हर कोई उत्सुकता से प्रतीक्षा करता है।
3. मध्यावकाश में कई बच्चे स्कूल की दुकान पर जाकर शीतल पेय, या चाय या ब्रेड पकौड़े या समोसे खाने जाते हैं।
4. कुछ रस पीना पसंन करते हैं। यह भी हमारे स्कूल में मिलता है। कुछ खेल के मैदान में कई खेल खेलने के लिए जाते हैं।
5. कुछ अपना खाना खाने के लिए पेड़ों की छाया में बैठते हैं। अध्यापक स्टाफ रूम में जाते हैं। चाय या काफी उन तक पहुँचाई जाती है।
6. कुछ हल्का खाना खाते हैं। कुछ अध्यापक और विद्यार्थी लाईब्रेरी में जाकर समाचारपत्र और पत्रिकाएँ पढ़ते हैं या अपनी पसन्द की पुस्तकें जारी करवाने जाते हैं।
7. पुस्तकालय में पूरी तरह चुप्पी होती है। कुछ विद्यार्थी कक्षा में बैठ कर गृहकार्य करते हैं या पुस्तकें पढ़ते हैं या टैस्ट की तेयारी करते हैं।
8. पानी के पांच नलों पर कतारें लगी होती हैं। कुछ शौचालय जाते हैं।
9. जैसे ही घण्टी बजती है हर कोई कक्षा में जाकर रोल काल का उत्तर देने और अगली चार घण्टियों में बैठने की जल्दी करता है।
10. अध्यापक भी अपनी कक्षाएँ लेने के लिए जाते हैं। इस लिए मध्यावकाश सबसे ज्यादा इच्छित समय होता है। यह हमेशा ताज़गी। प्रदान करने वाला होता है।