10 Lines on “Pradarshani Ki Yatra” “प्रदर्शनी की यात्रा” Hindi Essay, Paragraph, Speech for Class 8, 9, 10, 12 Classes.
प्रदर्शनी की यात्रा पर 10 पंक्तियाँ
1. पिछले महीने में प्रगति मैदान में लगे भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला देखने गया। पुरे भारत से लोग इसे देखने आए। कई राज्यों और देशों ने इसमें हिस्सा लिया।
2. दोपहर 3 बजे मैं अपने मित्र रवि के साथ मेले में पहुँचा। हमने टिकटें खरीदीं और द्वार से अन्दर गए।
3. सीधा जाने के बाद हमने विभिन्न राज्यों और देशों के हाल देखे। हर हाल आकर्षक लग रहा था।
4. हर हाल में विभिन्न सामान अच्छी प्रकार प्रदर्शित किया गया था। हमने वहाँ पर हस्तशिल्प, मशीनें और औज़ार, खिलौने, इलेक्ट्रोनिक सामान, चित्र, बनी देवी-देवताओं की मूर्तियाँ लकड़ी, धातु और पत्थर के ऊपर देखीं।
5. वहाँ पर हथकरघा से बने कपड़े, सजी हुई साड़ियाँ सिल्क के वस्त्र और रेडियो और वस्तुएं देखीं। लोग उन्हें खरीदते नज़र आ रहे थे।
6. वहाँ पर अधिकतर सेल्स गर्ल्स मशीनों को इस्तेमाल करने के तरीके और उपयोग लोगों को बता रही थीं। कई बिल्कुल आधुनिक थीं।
7. ये मशीनें कई आदमियों का काम थोड़े समय में कर सकती थीं। भारतीय वैज्ञानिकों ने भी ऐसी मशीनें बनाई हुई थीं।
8. हमें अपने इंजीनियरों और वैज्ञानिकों पर गर्व हुआ। हमने विभिन्न प्रकार के सैल फोन, कम्प्यूटर, और दर्जनों इलैक्ट्रोनिक मशीनें देखीं। हमें उन्हें देख कर आनन्द आया। हमने।
9. खाने के स्टाल पर चाय और बिस्कुट खाए। हमें ताजापन महसूस हुआ। मेले में लोगों की भीड़ थी।
10. सात बजे हम मेले से वापिस बाहर आए और थके हुए किन्तु चकित से घर वापिस आए।