10 Lines on “Nadi me Badh ka Drishya” “नदी में बाढ़ का दृश्य ” Hindi Essay, Paragraph, Speech for Class 8, 9, 10, 12 Classes.
10 पंक्तियाँ – नदी में बाढ़ का दृश्य
1. दिल्ली यमुना नदी के किनारे पर बसी हुई है।
2. अगस्त के मास में बहुत वर्षा हुई। नदी का स्तर तेज़ी से ऊँचा हुआ। कुछ ही दिनों में यह खतरे के निशान से ऊपर हो गया।
3. किनारों पर रहने वाले लोगों को ऊँचे स्थानों पर जाने को कहा गया। 20 अगस्त को पानी किनारे तोड़ कर बहने लगा और चारों ओर तेज़ी से फैल गया।
4. जल्दी ही निचले इलाके पानी से भर गए।
5. झोपड़ियों में रहने वाले लोगों का सब से अधिक नुक्सान हुआ। सरकार ने उन की राहत के लिए टैंट लगाए ।
6. स्थानीय एम.एल.ए. और एम.पी. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को देखने आए। मुफ्त चिकित्सा, खाना और सूखे कपड़े बांटे गए।
7. कुछ सामाजिक संस्थाओं ने भी बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता की।
8. मोमबत्तियाँ, माचिसें. पका हुआ खाना आदि प्रभावित लोगों को दिया गया। यातायात दूसरी तरफ से मोड़ दिया गया। सप्ताह के बाद पानी घटना शुरू हुआ।
9. इश्वर का धन्यवाद है कि जीवन की कोई हानि नहीं हुई। कुछ कच्चे घर ढह गए।
10. विभिन्न संस्थाओं द्वारा समय पर दी गई सहायता से बहुत से जीवन बचा लिए गए जो कि बाढ़ में बह जाते या ठण्ड के कारण मर जाते।






















