10 Lines on “Meri Mataji” “मेरी माताजी” Hindi Essay, Paragraph, Speech for Class 8, 9, 10, 12 Classes.
मेरी माताजी – 10 पंक्तियाँ
1. मेरी माता जी ऐसी स्त्री है जिन्हें मैं पसन्द करता हूँ। वे चालीस वर्ष की हैं। वे अंग्रेजी में एम.ए. (स्नातकोत्तर) हैं।
2. वे सुबह जल्दी उठ जाती हैं, नहाती हैं, प्रार्थना करती हैं और रोज़ मन्दिर जाती हैं। वे घर को साफ सुथरा रखती हैं।
3. वे चुप और शान्त रहती हैं। वे कभी गुस्सा नहीं करती। वे घर का सारा काम करती हैं।
4. वे काफी ज्ञानी हैं। वे समाचार-पत्र और पत्रिकाएँ पढ़ने के लिए समय निकाल लेती है। वे सच्चाई पर चलने और ईश्वर से डरने वाली है।
5. वे पढ़ाई में भी मेरी सहायता करती हैं। वे लम्बी, सुन्दर और शक्तिशाली हैं। वे दयालु हैं। वे स्वादिष्ट खाना पकाती हैं।
6. कई बार वे मुझे पास के बाज़ार में ले जाती हैं। वे हर सोमवार को व्रत रखती हैं। उनकी सेहत का राज़ उनका मुस्कुराते रहना है।
7. वे अपने काम के बोझ पर कभी शिकायत नहीं करतीं। कई बार मैं रसोई में उनकी सहायता करता हूँ। खासकर जब हमारे घर में मेहमान आते हैं।
8. वे वड़ा और इडली भी बना लेती हैं। वे सिलाई और कढ़ाई भी करती हैं।
9. हमारे पड़ोसी और सम्बन्धी उनका अत्यधिक सम्मान करते हैं। वे विश्व के महान लोगों की कहानियाँ सुना कर मुझे प्रोत्साहित करती हैं।
10. मैं उन्हें बहुत प्यार करता हूँ और उनका आदर करता हूँ। ईश्वर उनकी आयु लम्बी करे।