10 Lines on “Jeevan mein Khelon Ka Mahatva” “जीवन में खेलों का महत्त्व” Hindi Essay, Paragraph, Speech for Class 8, 9, 10, 12 Classes.
जीवन में खेलों का महत्त्व – 10 पंक्तियाँ
1. अपने आप को तन्दुरुस्त रखना बहुत महत्त्वपूर्ण है। इसलिए खेलों का महत्त्व बढ़ जाता है।
2. खेल हमें अपने शरीर को और दिमाग को अनुशासन में रखना सिखाते हैं। नियमित रूप से खेलने से हमारा शरीर शक्तिशाली बनता है।
3. वे हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से जागरुक और हमें अपना काम नए जोश और आशा से करने में सहायता करती हैं।
4. ये हमें खिलाड़ी की भावना, टीम की भावना, सहयोग, सच्चा खेल और सहनशीलता सिखाते हैं।
5. किसी खास खेल के लिए उसके नियमों का पालन करना पड़ता है। यही सच्चा खेल है। नियमों का पालन करने से हम अनुशासित होते हैं।
6. जो हमें दूसरे क्षेत्रों में भी सहायता देता है। सबसे ऊपर वे हमें बुरी संगति से दूर और चिन्ताओं से दूर रखते हैं।
7. यह आजकल बहुत महत्त्वपूर्ण है। जिस समय हम खेल रहे होते हैं तो हम अपने सारे काम और दुःख भुला देते हैं।
8. ये हमें काफी आराम देते और हमें शान्ति और शक्ति मिलती है। ये हमें डॉक्टरों और बीमारियों से दूर रखते हैं।
9. हमारा जीवन-काल बढ़ जाता है। हमारे फेफड़ों को काफी व्यायाम और सफाई मिल जाती है।
10. तभी खेलों को खास महत्त्व देते हैं। हममें से सबको एक या कोई और गेम खुद को स्वस्थ और शक्तिशाली बनाने के लिए खेलना चाहिए।