10 Lines on “Garmiyo me Barsat ka Din” “गर्मियों में बरसात का दिन” Hindi Essay, Paragraph, Speech for Class 8, 9, 10, 12 Classes.
10 पंक्तियाँ – गर्मियों में बरसात का दिन
1. गर्मियों में वर्षा चिलचिलाती गर्मी में राहत देती है। वर्षा का सभी स्वागत करते हैं।
2. पिछले हफ्ते अचानक तेज़ हवाएँ चलने लग पड़ीं और आकाश में बादलों से भर गया।
3. जल्दी बारिश शुरू हो गई। तीन घण्टों तक तेज़ वर्षा हुई।
4. दिल्ली की सड़कें पानी से भर गईं। यातायात जाम होना शुरु हो गया। कई वाहन बन्द हो गए।
5. बस स्टैण्डों पर लोग अधिकतर खड़े रह गए। गलियों में बच्चे वर्षा में नहाने के लिए बाहर निकल आए।
6. वे बहुत प्रसन्न थे। वर्षा के बाद बच्चे कागज़ की किश्तियाँ चलाते नज़र आए। वे खुशी से चिल्लाए। वे आनन्द ले रहे थे और पानी एक दूसरे पर उछाल रहे थे।
7. हर तरफ पानी था। मौसम ठण्डा और सुहावना हो गया। नालियाँ, टंकिया और तालाब पानी से भर गए।
8. वर्षा के बाद ठण्डी हवा लेने के लिए लोगों ने घरों की खिड़कियाँ खेल दीं। पेड़ और पौधे ताज़ा और हरे लग रहे थे। तालाबों में मेंढक बोल रहे थे।
9. वर्षा ने सभी को राहत दिला दी थी। कूलरों और ए.सी. को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया।
10. इससे बिजली के प्रभाव को राहत मिली क्योंकि कम बिजली की आवश्यकता थी।