10 Lines on “Circus Ki Yatra” “सर्कस की यात्रा” Hindi Essay, Paragraph, Speech for Class 8, 9, 10, 12 Classes.
सर्कस की यात्रा पर 10 पंक्तियाँ
1. दशहरे की छुट्टियों में लालकिले के मैदान में मैंने अपोलो सर्कस देखी। बड़े से तम्बूओं में बहुत रश था।
2. इसमें रोशनी का अच्छा प्रबन्ध था। वहाँ पर जोकर भी थे जो अपनी रंग-बिरंगी वेशभूषा और रंगे हुए चेहरों में बहुत हंसी भरे लग रहे थे।
3. उन्होंने चुटकुले सुनाए और चालाकी भरे कारनामें दिखलाए।
4. उनकी हरकतों ने लोगों को चकित कर दिया। साइकिल सवार लड़कियों क बाद बड़े वृत्त में साइकिल सवार कुत्ते आए।
5. उन्होंने अच्छा तमाशा दिखाया। फिर हाथी आए जिन्होंने क्रिकेट खेला। हर शॉट पर लोग तालियाँ बजा रहे थे।
6. इस तमाशे के बाद शेर और उनके प्रशिक्षक आए।
7. शेरों को आग के भरे गोले में से कुदवाया गया।
8. उसके बाद शेरों ने सिर झुका कर दर्शकों को सलामी दी। बहुत ही आनन्दित करने वाले करतब थे।
9. परन्तु सबसे बढ़िया आग के गोले से निकलने वाले शेर का करतब था। यह खतरनाक करतब था।
10. शो 3 घण्टे तक चलता रहा। हर किसी ने शो का आनन्द लिया। मुझे भी यह अच्छा लगा।