10 Lines on “Anushasan” “अनुशासन” Hindi Essay, Paragraph, Speech for Class 8, 9, 10, 12 Classes.
अनुशासन – 10 पंक्तियाँ
1. यदि किसी राष्ट्र की सेना जीतती है तो इस का भाव है कि सेना अनुशासित है। भारतीय सेनाओं का अनुशासन उदाहरणीय है।
2. जीवन के दूसरे क्षेत्रों अनुशासन समय की माँग है।
3. यदि किसी राष्ट्र के लोग अनुशासित हैं तो उनकी उपलब्धियाँ भी शानदार होती हैं।
4. यदि हम अपने आसपास नज़र दौड़ाएं तो पाऐंगे कि सूर्योदय से सूर्यास्त, मौसम का बदलना, धरती का चक्कर लगाना, रात और दिन सब अनुशासित चक्र का या बनने और टूटने का काम अनुशासित रुप में होता है।
5. अनुशासन हमें किसी भी खास संस्था, उद्योग या खेल के निर्धारित नियमों का पालन करना सिखाता है।
6. यह हमें सहयोग और प्रेम की भावना और हर किसी के विद्यमान होने का अनुभव करवाता है। अनुशासन का अर्थ बन्धन नहीं है।
7. अनुशासन थोपा नहीं जा सकता परन्तु इस का इच्छा से पालन करना चाहिए। इसलिए यह कहा जा सकता है कि अनुशासन किसी व्यक्ति, समाज या राष्ट्र की सफलता के लिए अति अनिवार्य है।
8. किसी की सफलता का रहस्य अनुशासन है-स्वैच्छिक अनुशासन।
9. अनुशासन के बिना हमारा जीवन भगदड़, झगड़े, निराशा और असफलता से भर जाएगा।
10. एक राष्ट्र तभी महान बनता है जब उस के लोग अनुशासित होते हैं।