10 Lines on “A Visit to A Historical Building” “ऐतिहासिक भवन की सैर” Hindi Essay, Paragraph, Speech for Class 8, 9, 10, 12 Classes.
ऐतिहासिक भवन की सैर पर 10 पंक्तियाँ
1. ताजमहल विश्व का आठवाँ अजूबा है। यह मुगल बादशाहों द्वारा निर्मित सबसे बढ़िया ऐतिहासिक इमारत है।
2. यह आगरा में है। पिछले सप्ताह मैं वहाँ गया। मैं अपने चाचा जी और चाची के साथ वहाँ तीन दिन रहा।
3. वे वहाँ रहते हैं। मैं उनके साथ ताज देखने गया। कितनी बढ़िया इमारत थी। इसने मुझे किसी और विश्व में पहुँचा दिया।
4. इसकी सुन्दरता और आकर्षण शब्दों में नहीं बताए जा सकते। इसलिए विश्व भर के लोग इसे देखने आते हैं।
5. यह लाल पत्थर से घिरा हुआ है। अन्दर घुसते ही पानी का रास्ता नज़र आता है। ताज तक पहुँचने का रास्ता इस के साथ-साथ जाता है।
6. चूबतरे के चारों ओर चार मीनारें हैं। मकबरा केन्द्रीय कक्ष में बना हुआ है। शाहजहाँ और मुमताज की मज़ारें इस मकबरे के नीचे बनी हुई हैं।
7. नक़ली मज़ारों के चारों ओर संगमरमर की चादरें लगी हुई हैं। असली मज़ारे सीढ़ियाँ उतर की देखी जा सकती हैं।
8. कुरान की आयतें इस पर खुदी हुई हैं। यह एक खूबसूरत दृश्य पेश करती हैं। यह कहा जाता है कि पूर्णिमा की रात को ताज एक अद्भुत दृश्य पेश करता है।
9. इसे सही अर्थों में संगमरमर में सपने कहा जाता है।
10. ताज ने अद्भुत अजूबे की कभी नहीं मिटने वाली छाप मेरे दिमाग पर छोड़ दी है।