Home » Languages » Hindi (Sr. Secondary) » Hindi Essay on “Diwali , दीपावली” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

Hindi Essay on “Diwali , दीपावली” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

दीपावली

दीपावली दीपों का त्योहार है। प्रतिवर्ष पूरे भारत सहित विश्व को कोने-कोने में हिन्दू धर्मावलम्बियों द्वारा इस पर्व को पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार का हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्व है। इसे प्रकाश का त्योहार भी कहा जाता है। प्रतिवर्ष आश्विन मास की अमावश्या को दीप जलाकर और पटाखे छोड़ कर इसका आनंद लेते हैं।

दीपावली क्यों मनाया हटा है इसके पीछे अनेक पौराणिक कथाएँ प्रचलित हैं। इनमें से एक प्रसिद्ध कथा है की जब भगवान राम, रावण के वध के पश्चात अयोध्या लौटे तो वो दिन अमावश्या का था। अतः लोगों ने अपने प्रिय राम के स्वागत और अंधेरे को दूर भागने के लिए पूरे अयोध्या को दीपों से प्रज्वलित कर दिया था। अतः ये प्रथा तब से चलने लगी। एक अन्य मान्यता के अनुसार इसी दिन धन और संपन्नता की देवी लक्ष्मी, राजा बाली के चंगुल से आजाद हुई थी। चंद कलेंडर के अनुसार इस दिन को हिन्दू कलेंडर की प्रारम्भिक तिथि अर्थात पहली तारीख भी मानी जाती है। अतः लोग इन मान्यताओं के अनुसार पूरे हर्षोउल्लास के साथ देश-विदेश के विभिन्न भागों में दीपावली मानते हैं।

दीपावली के आने से कुछ दिनों पूर्व से ही लोग अपने घरों की साफ सफाई और रंग रोगन के कार्य में लग जाते हैं। इसके पश्चात लोग घरों पर विभिन्न प्रकार के बल्ब और रंगीन बल्ब से अपने घर बाहर सजाते हैं। घरों में रंगोलियां बनाई जाती है। अनेक प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं। हर घर में गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा बिठाई जाती है। फूलों से घरों के प्रवेश द्वार को सजाया जाता है। दुकानदार अपने-अपने दुकानों में भी पूजन करते हैं। लोगों द्वारा सहर्ष जुआ खेला जाता है। घरों को दिये जलाकर प्रकाशित किया जाता है। बच्चे-बूढ़े सभी पटाखे छोड़ते हैं। पूरा दिन और रात सुहावना होता है।

वैसे तो दीपावली जब भी आती है लोगों में उत्सुकता और अपने घरों को नए रूप में सजाने की बेचैनी सहज ही देखी जा सकती है, लेकिन हर वर्ष देश के विभिन्न भागों में कोई न कोई दुर्घटना जरूर हो जाती है। लोगो की नासमझी और सही तरीके से पटाखे नहीं छोड़ने के कारण कई लोग पटाखों से घायल हो जाते हैं। कई बार तो खलिहान, घरों और दुकानों में पटाखों से आग लग जाती है। बच्चों को तो सबसे अधिक खतरा होता है। पटाखों के अत्यधिक प्रयोग से वातावरण भी प्रदूषित हो जाता है।

अतः हमें पर्यावरण के अनुकूल सामग्रियों से ही इस रोचक पर्व का आनंद लेना चाहिए। पटाखों के प्रयोग के समय सावधानी बरतना चाहिए। जब भी बच्चे पटाखों का प्रयोग करें, साथ में बड़े लोगों को उनका मार्गदर्शन करना चाहिए। हमें दिये, बत्ती और मिठाइयों के साथ जहां तक संभव हो इस पर्व को मनाने चाहिए।

शब्द संख्या: 322 शब्द।

 

निबंध नंबर – 02 

 

दीपावली दीपों का त्यौहार

भारत त्यौहारों का देश है, यहां समय-समय पर विभिन्न जातियों समुदायों द्वारा अपने-अपने त्यौहार मनाए जाते हैं सभी त्यौहारों में दीपावली सर्वाधित प्रिय है। दीपों का त्यौहार दीपावली, दीवाली जैसे अनेक नामों से पुकारा जाने वाला आनंदद और प्रकाश का त्यौहार है। यह त्यौहार भारतीय सभ्यता-संस्कृति का एक सर्वप्रमुख त्यौहार है। यह ऋतु परिवर्तन का सूचक है। इसके साथ अनेक धार्मिक मान्यतांए भी जुड़ी है। यह उत्साह, उल्लास, भाईचारे, साफ-सफाई तथा पूजा-अर्चना का त्यौहार है। यह त्यौहार प्रतिवर्ष कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है।

दीपावली का त्यौहार मनाने की परंपरा कब और क्यों आरंभ्व हुई कहते हैं – इस दिन अयोध्या के राजा रामचंद्र लंका के अत्याचारी राजा रावण का नाश कर और चौदह वर्ष का वनवास खुशी काटकर अयोध्या वापस लौटे थे। उनकी विजय और आगमन की खुशी के प्रतीक के रूप में अयोश्ध्यावासियों ने नगर को घी के दीपों से प्रकाशित किया था। प्रसन्नता के सूचक पटाखे और आतिशबाजी का प्रदर्शन कर परस्पर मिठाईयां बांटी थी। उसी दिन का स्मरण करने तथा अज्ञान-अंधकार एंव अन्याय-अत्याचार के विरुद्ध हमेशा संघर्ष करते रहने की चेतना उजागर किए जरने के लिए ही उस दिन से प्रत्येक वर्ष भारतवासी इस दिन दीप जलाकर हार्दिक हर्षोउल्लास प्रकट करते और मिठाइयां खिलाकर अपनी प्रसन्नता का आदान प्रदान करते हैं।

इस दिन जैन तीर्थकार भगवान महावीन ने जैतन्य की प्राणा प्रतिष्ठा करते हुए महानिर्वाण प्राप्त किया था। स्वामी दयानंद ने भी इसी दिन निर्वाण प्राप्त किया था। सिख संप्रदाय के छठे गुरु हरकोविंदजी को बंदी ग्रह से छोड़ा गया था। इसलिए लोगों ने दीपमाला सजाई थी।

दीपावली आने तक ऋतु के प्रभाव से वर्षा ऋतु प्राय: समाप्त हो चुकी होती है। मौसम में गुलाबी ठंडक घुलने लगती है। आकाश पर खंजन पक्षियों की पंक्तिबद्ध टोलियां उडक़र उसकी नील नीरवता को चार चांद लगा दिया करती हैं। राजहंस मानसरोवर में लौट आते हैं, नदियों-सरोवरों का जल इस समय तक स्वच्छ और निर्मल हो चुका होता है। प्रकृति में नया निखार और खुमार आने लगता है। इन सबसे प्रेरणा लेकर लोग-बाग भी अपने घर साफ बनाकर रंग-रोगन करवाने लगते हैं। इस प्रकार प्रकृति और मानव समाज दोनों ही जैसे गंदगी के अंधकार को दूर भगा प्रकाश का पर्व दीपावली मनाने की तैयारी करने लगते हैं। इस तैयारी से दुकानों-बाजारों की सजावट और रौनक दिखाई देने लगती है।

दीपावली को धूम-धाम से मनाने के लिए हफ्तों पहले तैयारी आरंभ हो जाती है। पांच-छ: दिन पहले फल-मेवों और मिठाइयों की दुकाने सज-धज कर खरीददारों का आकर्षण बन जाती है। मिट्टी के खिलौने, दीपक अन्य प्रकार की मूर्तियां, चित्र बनाने वाले बाजारों में आ जाते हैं। पटाखे, आतिशबाजी के स्टालों पर खरीददारों की भीड़ लग जाती है। खील, बताशे, खिलौने मिठाईयां बनाई व खरीदी जाती है। इन्हें बेचने के लिए बाजारों को दुल्हन की तरह सजाया जाता है।

दीवाली की रात दीपकों और बिजली के छोटे-बड़े बल्ब से घरों-दुकानों का वातावरण पूरी तरह से जगमगा उठता है। दीपावली के लिए नए-नए कपड़े सिलाए जाते हैं। मिठाई, पकवान बनते हैं, घर-घर में लक्ष्मी का पूजन शुभ कामनाओं का आदान-प्रदान और मुंह मीठा किया करया जाता है। व्यापारी लक्ष्मी पूजन के साथ नए बही खाते आरंभ करते हैं। इस प्रकार दीपावली प्रसन्नता और प्रकाश का त्यौहार है।

जुआ खेलना, शराब पीना जैसी कुछ कुरीतियां भी स्वार्थी लोगों ने इस पवित्र त्यौहार के साथ जोड़ रखी है। उनमें होने वाले दीवाले से सजग सावधान ही त्यौहार को आनंदपूर्ण बना सकते हैं।

About

The main objective of this website is to provide quality study material to all students (from 1st to 12th class of any board) irrespective of their background as our motto is “Education for Everyone”. It is also a very good platform for teachers who want to share their valuable knowledge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *