Home » Languages » Hindi (Sr. Secondary) » Hindi Essay on “Aalas” , ” आलस” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

Hindi Essay on “Aalas” , ” आलस” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

दैव-दैव आलसी पुकारा

     आलसी ही दैव (भाग्य)  का सहारा लेता है – भाग्य आलसियों के सहारे जीवित रहता है | जो लोग परिश्रम करने में मन चुराते हैं, वही भाग्य का दामन थामने हैं | परिशमी लोग अपना भाग्य स्वयं बनाते हैं | वे कठोर परिश्रमकरके पाने लिए रोटी, कपड़ा, मकान जुटा लेतें हैं | जबकि आलसी लोग कहते हैं – ‘क्या करें’, हमारी किस्मत में यही बदा था | ’एक प्रसिद्ध कथन है – ‘समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को नहीं मिलता |’ आलसी लोग इस उक्ति का सहारा लेकर बैठ जाते हैं | वे कहते हैं – जब समय आयेगा, भाग्य जागेगा तो साडी चीज़ें अपने-आप मिल जाएँगी | इसलिए वे भूलकर भी परिशाम नहीं करते |

     भाग्यवादी निकम्मा होता है – भाग्य के भरोसे बैठे रहने वाला व्यक्ति निकम्मा होता है | वह हाथ पर हाथ रखकर बैठ जाता है | उसे भ्रम रहता है कि जो कुछ होगा, किसी और शक्ति के चाहने पर होगा | उसके करने से कुछ नहीं हो सकता | अत: भाग्यवान उसे निकम्मा बना देता है |

     विघ्न-बाधायों से डरता है, उसका मुकाबला करने से बचता है – वास्तव में उसे कठोर परिश्रम करने में डर लगता है | भूखा होने पर भी वः सोचता है कि पेड़ पर चढ़कर फल कौन तोड़े, फावड़ा उठाकर मिट्टी कौन खोदे, कौन दिन-भर रेहड़ी पर संतरे बेचता फिरे ! उसकी यही सोच उसे निकम्मा बना देती है | यही सोच उसे मुसीबतों का मुकाबला करने से रोकती है | यदि मनुष्य यह सोच ले कि परिश्रम करने से मुझे रोटी अवश्य मिलेगी, तो वह हँसते-हँसते  फावड़ा चला लेगा, खुसी से पेड़ पर चढ़ जाएगा, उत्साह-पृवक दिन-भर संतरे बेच लेगा और विशाल ज्ञान-राशि को रचा-पचा जाएगा |

     निराश, उदासीन और पराश्रित रहता है – भाग्यवादी का दुभाग्य यह है कि वह हमेशा निराश, उदासीन और पराश्रित रहता है | उसे कर्म करने के उत्साह का अनुभव नहीं होता | उसे अपने परिश्रम के प्राप्त फल का सुख नहीं मिल पाता | उसके जीवन में कोई आशा अंकुरित नहीं हो पाती | इसलिए वः सदा भूखा-नंगा, गरीब, निराश और उदासीन रहता है | भूख के मारे उसे औरों से माँगने की आदत पड़ जाती है | इसलिए वह पराश्रित हो जाता है |

     परिश्रम सौभाग्य का निर्माता है – सौभाग्य का वास्तविक आधार है – परिश्रम | परिश्रमी व्यक्ति अपना सोया भाग्य जगाकर सौभाग्यशाली बन जाते हैं | वास्तव में संसार में जितने भी निर्माण हुए हैं, वे परिश्रम की ही कहानी कहते हैं | जितनी फसलें उगती हैं, जितने वस्त्र-आभूषण बनते हैं, जितने भवन उद्योग बनते हैं, सब परिश्रम से ही बनते हैं | अत: परिश्रम सौभाग्य का जनक है और आलस्य दुभार्ग्य का | इसलिए कहा गया है –

जो सोया है, वह कलियुग है |

जो बैठ गया, वह द्वापर है |

जो खड़ा हो गया, त्रेता है |

जो चल पड़ा, वह सतयुग है |

     अत: ‘चरैवैति चरैवैति’| चलते रहो, चलते रहो |

About

The main objective of this website is to provide quality study material to all students (from 1st to 12th class of any board) irrespective of their background as our motto is “Education for Everyone”. It is also a very good platform for teachers who want to share their valuable knowledge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *