Home » Languages » Hindi (Sr. Secondary) » Hindi Essay, Paragraph, Speech on “Computer Ke Labh athva Haniya”, “कंप्यूटर के लाभ अथवा हानियाँ” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation Classes.

Hindi Essay, Paragraph, Speech on “Computer Ke Labh athva Haniya”, “कंप्यूटर के लाभ अथवा हानियाँ” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation Classes.

कंप्यूटर के लाभ अथवा हानियाँ

Computer Ke Labh athva Haniya

                आज के युग को ’कंप्यूटर युग’ कहना अत्युक्ति न होगा। विज्ञान के क्षेत्र में ऐसे-ऐसे आविष्कार हो चुके हैं कि मनुष्य उन्हंे देखकर दाँतों तले उंगली दबा लेता है। कंप्यूटर का आविष्कार वैज्ञानिक चमत्कारों में एक ऐसा ही चमत्कार है जिसने मानव जीवन को सरल एवं सुखद बना दिया है। भारत समेत दुनिया के अनेक देशों के कंप्यूटर अपने विकास के कई चरणों से गुजरकर अपने निर्माण के चरमोत्कर्ष पर पहुँच गए है।

                कंप्यूटर ने मानव जीवन में महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। स्कूलों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में कंप्यूटर संबंधी शिक्षण भी दिया जा रहा है। सरकारी और गैर-सरकारी स्तर पर कंप्यूटर कोर्स चल रहे हैं। अमेरिका, इंग्लैड, जापान, फ्रांस जैसे विकसित देशों मे कंप्यूटर की आधुनिकतम शिक्षण व्यवस्था है। भारत में भी कंप्यूटर के क्षेत्र में जबर्दस्त तरक्की की है। भारत की प्रमुख साॅफ्टवेयर कम्पनियाँ जैसे इन्फोसिस, विप्रो, एच.सी.एल. निट आदि ने कंप्यूटर के क्षेत्र मे पूरे विश्व में नाम कमाया है। कंप्यूटर की विभिन्न भाषाएँ हैं जैसे लाॅटस, कोबोल, पास्कल, बेसिक आदि।

                हमारे आर्थिक, वैज्ञानिक, युद्व, ज्योतिष, मौसम, इंजीनियरिंग आदि सभी क्षेत्रों में कंप्यूटर का प्रयोग हो रहा है। बैकां तथा विभिन्न कम्पनियों के खातों का संचालन और हिसाब-किताब में इसका खुलकर प्रयोग किया जा रहा है। बड़े-बड़े उद्योग प्रायः अपना सारा कंप्यूटर द्वारा करने लगे हैं टी.वी., रेडियो, वी.सी.आर., बिजली की मोटरों तथा अन्य इलैक्ट्रिकल वस्तुओं के उत्पादन में कंप्यूटर का अधिकाधिक उपयोग हो रहा है। बड़े-बड़े कारखानों में मशीनों को चलाने में कंप्यूटर की सहायता ली जा रही है। अब रोबोट (लौह पुरूष) कंप्यूटरांे की सहायता से मशीनों को चला सकते हैं जिनका संचालन मानव के लिए कठिन है। युद्व के क्षेत्र मे अस्त्र-शस्त्र को चलाने में भी कंप्यूटरों की काफी सहायता ली जा रही है। अमेरिका और इराक के बीच हुए युद्व में कंप्यूटरों ने इस प्रकार की भूमिका निभाई कि मानव उसे देखकर आश्चर्यचकित रह गया। इस प्रकार भारी तोपों, वायुयानों, हेलीकाॅप्टरों, समुद्री जहाजों और पनडुब्बियों के संचालन में भी इनका खलकर प्रयोग किया जा रहा है।

                इस क्षेत्र में अमेरिका ने आशातीत प्रगति की है। सर्वप्रथम अमेरिका में अणु बम से संबंधित गणनाआंे के लिए कंप्युटर बनाया गया था लेकिन अब वह इसकी सहायता से ’स्टार वार्स’ की योजना बना रहा है। कलाकार एवं चित्रकार भी अब कंप्यूटर का प्रयोग करने लगे हैं। अब वे रंग, कैनवस एवं कूचियों के अधीन नहीं रहे। अब वे कंप्यूटरों की सहायता से नियोजित कार्यक्रम के अनुसार बटन दबाते ही इच्छित रंगों के साथ कागज पर चित्र तैयार कर लेते हैं। संगीत तथा गीतों की रिकार्डिंग में भी कंप्यूटर का प्रयोग होने लगा है। खेलों के क्षेत्र में भी कंप्यूटर बहुत लाभकारी सिद्व हुआ है।

                गृहणियों के लिए कंप्यूटरों का प्रयोग बहुत लाभकारी है। यूरोपीय महिलाएँ अपने अधिकांश गृह कार्य इन्हीं की सहायता से कर रही हैं। रेल और वायुयान यात्रा के टिकटों के आरक्षण की सुविधा कंप्यूटर से सुलभ हो गयी है। भारत में भी इसका प्रयोग खुलकर होने लगा है। भारत के अधिकतर रेलवे आरक्षण केंद्र कंप्यूटरीकृत हैं। मानव जीवन को इसने एक नया मोड़ दिया है। भारत जैसा एक विकासशील राष्ट्र भी कंप्यूटर के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। सन् 2001-2002 में भारत ने 40,000 करोड़ रूपये का साॅफ्टवेयर निर्यात किया। भारत के कुल निर्यात में साॅफ्टवेयर निर्यात का महत्वपूर्ण स्थान है।

                पुस्तक प्रकाशन के क्षेत्र में कंप्यूटर ने क्रांति ही ला दी है। अब पुस्तकें कंप्यूटर की सहायता से शीघ्र और आकर्षक रूप में छापी जाने लगी हैं। पुस्तक की विषय वस्तु को इसमें लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। कंप्यूटर की सहायता से विविध रंगो में पुस्तकें तैयार की जा रही हैं। पुस्तकों के आवरण पृष्ठ भी कंप्यूटर नई तकनीक से तैयार कर रहा है।

                इस प्रकार हम देखते हैं कि कंप्यूटर नित्य रूप से अवतरित हो रहा है। इसमें समयानुकूल परिवर्तन आ रहे हैं और इसे बहुउपयोगी रूप प्रदान किया जा रहा है। अब तो घर-घर में कंप्यूटर देखे जा सकते हैं।

About

The main objective of this website is to provide quality study material to all students (from 1st to 12th class of any board) irrespective of their background as our motto is “Education for Everyone”. It is also a very good platform for teachers who want to share their valuable knowledge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *